पत्नी के रूठ कर मायके जाने पर पति ने ब्लेड से काटे हाथ

शुक्रवार रात्रि रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:10 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:10 PM (IST)
पत्नी के रूठ कर मायके जाने पर पति ने ब्लेड से काटे हाथ
पत्नी के रूठ कर मायके जाने पर पति ने ब्लेड से काटे हाथ

जासं,बठिडा: शुक्रवार रात्रि रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। नौजवान वेलफेयर सोसायटी को सदस्यों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान बबलू पुत्र जगदीश कुमार निवासी लाल सिंह बस्ती के तौर पर हुई। घायल युवक ने बताया कि उसकी पत्नी उससे रूठ कर मायके चली गई है, जिसके गम में उसने अपने हाथों को ब्लेड से बुरी तरह से काट लिया। युवक की हालत अब ठीक है। पांच दिन पहले नशे में मिला दंपती नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार पांच दिन पहले परसराम नगर में नशे में मिले दंपती को थाना केनाल कालोनी पुलिस ने अब नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपित दंपती कोची उर्फ गौरी व अंजली पत्नी कोची वासी परस राम नगर बठिडा को पुलिस ने रेलवे रोड से गिरफ्तार किया। शनिवार को उन्हें जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि आरोपित कोची और उसकी पत्नी पांच दिन पहले परसराम नगर में चिट्टे की ओवरडोज के कारण बेहोश मिले थे। दोनों को सहारा जनसेवा की टीम ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था। अस्पताल में अंजली ने नशे की बिक्री के बारे में खुलासा किया था कि परसराम नगर गली नंबर 26 में सिरसा वाली आंटी चिट्टा बेचती है। हालांकि इस मामले में केनाल पुलिस के एसएचओ का कहना था कि पुलिस ने उक्त नशा बेचने वाली महिला को पकड़ने के लिए रेड की थी, लेकिन वह नहीं मिली। उधर उक्त दंपती अस्पताल से फरार हो गया था। दोनों को एसआइ सतपाल सिंह ने रेलवे कालोनी के पास से नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। दोनों ही नशे का सेवन करते हैं। नशा बेचने की बात अब तक सामने नहीं आई है।

chat bot
आपका साथी