पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान युवक ने लगाया फंदा

पत्नी रानी कौर के अवैध संबंधों से परेशान होकर घर में फंदा लगकार खुदकुशी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:46 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:46 PM (IST)
पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान युवक ने लगाया फंदा
पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान युवक ने लगाया फंदा

जासं,बठिडा: गांव रामा निवासी 36 वर्षीय लाभ सिंह पुत्र सुरिदर सिंह उर्फ छिदा ने अपनी पत्नी रानी कौर के अवैध संबंधों से परेशान होकर घर में फंदा लगकार खुदकुशी कर ली। थाना रामा पुलिस ने मृतक के स्वजनों के बयान पर उसकी पत्नी रानी कौर व उसके कथित प्रेमी सुखपाल सिंह गिल पर खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को मृतक की बहन जसवीर कौर ने बताया कि उसका भाई सुरिदर सिंह रिफाइनरी में हाइड्रोलिक चालक था। उसकी पत्नी के अपने गांव के सुखपाल सिंह के साथ अवैध संबंध थे। इसके चलते करीब 15 दिन पहले उसके भाई का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद मामला थाने में पहुंच गया, लेकिन पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने के बजाय सुखपाल सिंह के प्रभाव में उनका राजीनाम करवा दिया। राजीनाम के बाद सुखपाल सिंह सुरिदर सिंह की पत्नी से मिलने उनके घर आने-जाने लगा। बीती शुक्रवार रात को जब उसके भाई ने अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की तो झगड़ा हो गया। इससे परेशान होकर सुरिदर सिंह ने घर में बनी दुकान में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। घरेलू झगड़े में पत्नी के सिर पर घोटना मारकर की हत्या गांव कोटशमीर में घरेलू झगड़े के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी के सिर में घोटना मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतका की पहचान अमरजीत कौर को रूप में हुई है। कोटशमीर चौकी से पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिडा पहुंचाया और मृतका के भाई के बयान पर आरोपित पति पर हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी