अवैध संबंधों से रोकने पर तेजधार हथियार से काटा पत्नी का गला, हालत गंभीर
शनिवार देर रात लाल सिंह बस्ती के पास एक युवक ने अपनी पत्नी का तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की कोशिश की।
जासं, बठिंडा: शनिवार देर रात लाल सिंह बस्ती के पास एक युवक ने अपनी पत्नी का तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की कोशिश की। वारदात के बाद पत्नी को लहुलुहान हालत में सड़क पर फेंककर फरार हो गया। युवती की पहचान बलराज नगर निवासी सुनीता पत्नी गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात में गुरजंट के भाई और मां का भी हाथ है। वारदात की सूचना मिलते ही नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत काफी गंभीर है।
अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया कि उसके पति, जेठ और सास ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे झाड़ियों में ले जाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। पति ने उसकी टागें और उसकी सास ने उसके हाथ पकड़ लिए और उसके जेठ ने उसके साथ मारपीट की। वहीं चाकू से उसका गला काटकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया और बेहोश हो गई तो उसे मरा समझकर वहीं छोड़कर फरार हो गए। वहा से गुजर रहा लोगों ने उसकी मदद की और उसे नौजवान वेलफेयर सोसायटी की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
महिला के अनुसार उसके पति के एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं, जिसे वह रोकती थी। इसी के चलते उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट भी करता था। आज उनका इसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था, जिसके बाद उसका पति अपनी मा के पास उसके बीड़ तलाब स्थित घर चला गया। वह भी अपने पति के पीछे-पीछे वहा पर पहुंच गई। जब वह बीड़ रोड पर पहुंची तो उसके पति ने अपने भाई और मा के साथ मिलकर बीच रास्ते में उसे घेर लिया और मारपीट की। वहीं सड़क किनारे बड़ी झाड़ियों में ले जाकर उसे बुरी तरह से पीटा और उसका गला काट कर हत्या करने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी वन गुरजीत सिंह रोमाणा ने महिला के बयान लेकर मामले की जाच शुरू कर दी है। साथ ही उसके पति, जेठ और सास की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश शुरू कर दी है।