बठिंडा से रेशम सिंह बने शिअद मुलाजिम फ्रंट के जिला प्रधान

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से संबंधित प्रदेश की मुलाजिम जत्थेबंदियों की सूची जारी की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 10:01 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 10:01 PM (IST)
बठिंडा से रेशम सिंह बने शिअद मुलाजिम फ्रंट के जिला प्रधान
बठिंडा से रेशम सिंह बने शिअद मुलाजिम फ्रंट के जिला प्रधान

संवाद सूत्र, भगता भाईका: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से संबंधित प्रदेश की मुलाजिम जत्थेबंदियों की तरफ से हमेशा मुलाजिमों के हकों के लिए संघर्ष किया गया है। इन शब्दों का प्रगटावा पूर्व पंचायत मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के मुलाजिम विग कोआर्डिनेटर सिकंदर सिंह मलूका ने मुलाजिम फ्रंट पंजाब के जिला प्रधानों और महासचिवों की सूची जारी करते हुए किया। मलूका ने कहा कि प्रदेश के मुलाजिमों का शिअद में हमेशा भरोसा रहा है। शिअद ने मुलाजिमों की मांगों को हमेशा पहल के आधार पर हल किया है।

मलूका की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार अमृतसर साहिब से गुरबंश सिंह सोही को प्रधान व नवदीप सिंह को महासचिव, बठिडा से रेशम सिंह को प्रधान व कर्मजीत सिंह सिद्धू को महासचिव, बरनाला से परमजीत सिंह को प्रधान व बलदेव सिंह को महासचिव, फिरोजपुर से गौरव प्रधान व जसकरण सिंह महासचिव, फतेहगढ़ साहिब से बलवंत सिंह टिवाणा को प्रधान व राजीव कुमार महासचिव, फाजिल्का से परमिदर सिंह को प्रधान व राजन को महासचिव, गुरदासपुर से स्वर्ण सिंह को प्रधान व जोगा सिंह को महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा होशियारपुर से अतर सिह, जालंधर से परमिदर सिंह, कपूरथला से गुरमुख सिंह बाबा, लुधियाना से अवतार सिंह, मोगा से बलवीर सिंह, मुक्तसर साहिब से दर्शन सिंह, मानसा से नवनीत क्कड़, मलेरकोटला से मुहम्मद अखलाक कैफी, नवांशहर से मोहन सिंह बूटा, पटियाला से अमनरिदर सिंह, पठानकोट से बलविदर सिंह, रोपड़ से राजकुमार कोहली, एसएएस नगर से जसबीर सिंह, संगरुर से नरिदर सिंह और तरनतारन से बलजीत सिंह को प्रधान बनाया गया। सभी ने अपनी नियुक्ति के लिए मलूका का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी