थर्मल प्लांट यूनियन के नेता मलकीत सिंह का निधन

गुरु नानक देव थर्मल प्लांट बठिडा पंजाब पेंशनर एसोसिएशन के महासचिव मलकीत सिंह सैणी का निधन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 11:28 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 11:28 PM (IST)
थर्मल प्लांट यूनियन के नेता मलकीत सिंह का निधन
थर्मल प्लांट यूनियन के नेता मलकीत सिंह का निधन

जासं, बठिडा : पंजाब राज्य बिजली बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के पूर्व महासचिव व गुरु नानक देव थर्मल प्लांट बठिडा, पंजाब पेंशनर एसोसिएशन के महासचिव मलकीत सिंह सैणी का निधन हो गया। उन्होंने वर्ष 1972 में गुरु नानक थर्मल प्लांट बठिडा में अपनी सेवाएं देना शुरू किया था। इसके बाद वह 2009 में बतौर टेक्निशियन ग्रेड-1 से रिटायर्ड हुए।

उनके परिवार में दो पुत्र सुखपाल सिंह व गुरशरन सिंह, बेटी रणजीता सैणी हैं। उनकी पत्नी बलजीत कौर की 9 साल पहले ही मौत हो गई थी। उनके निधन पर पारिवारिक सदस्यों के साथ राजनीतिक नेता टहल सिंह संधू, जगरूप सिंह गिल, राज नंबरदार, सरूप चंद सिगला, डॉ. ओम प्रकाश, बलजीत सिंह, भोला सिंह, सुखराज सिंह, बाबू राम, इकत्र सिंह, बिक्रम शर्मा, वाहेगुरु पाल सिंह, सुरिदर सिंह, राज सिंह, तीर्थ, बलराम शर्मा आदि ने शोक व्यक्त किया है। मलकीत सिंह की आत्मिक शांति के लिए रखे गए पाठ का भोग 29 मई को गुरुद्वारा साहिब थर्मल कॉलोनी में पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी