योजनाओं के बारे में दी जानकारी

अशोक कुमार चौहान की ओर से जिले के किन्नर समाज के साथ मीटिग की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 03:35 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 03:35 PM (IST)
योजनाओं के बारे में दी जानकारी
योजनाओं के बारे में दी जानकारी

जासं, बठिडा : जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के सचिव कम सीजेएम अशोक कुमार चौहान की ओर से जिले के किन्नर समाज के साथ मीटिग की गई। इस दौरान संतोष महंत, सीरा महंत, पाली महंत, बाबी महंत, शक्ति महंत शामिल हुए, जिनके द्वारा किन्नर समाज को पेश आ रही मुश्किलों के बारे में बताया गया। इसको लेकर उनको अपनी मांगों संबंधी दरखास्त जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के दफ्तर में देने की अपील की। इसके अलावा अथारिटी की ओर से चलाई जाने वाली विभिन्न स्कीमों के बारे में भी जानकारी दी गई। वहीं बताया कि किसी भी प्रकार की मुफ्त कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1968 पर संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर पैरा लीगल वालंटियर राकेश नरूला भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी