मंदिर के पुनर्निर्माण का शिलान्यास रखा

पुराना दुर्गा मंदिर (लाला राम सिंह वाला) के पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:17 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 11:17 PM (IST)
मंदिर के पुनर्निर्माण का शिलान्यास रखा
मंदिर के पुनर्निर्माण का शिलान्यास रखा

संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल: जय शक्ति सेवा दल रामपुरा फूल की तरफ से शुक्रवार सुबह स्थानीय पुराना दुर्गा मंदिर (लाला राम सिंह वाला) के पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास करने की रस्म माता बिमला देवी (उभे वालों) द्वारा अदा की गई।

इस मौके संत त्रिवेणी गिरी आश्रम रामपुरा फूल के महंत राम नारायण गिरी जी महाराज विशेष तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मां भगवती का कीर्तन किया गया। कमेटी की तरफ से लंगर भी लगाया गया। सेवा दल के अध्यक्ष डा. अरुण बांसल ने बताया कि समय के साथ मंदिर की इमारत काफी खस्ता तथा सड़क ने नीचे हो गई थी। इस मौके नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष सुनील बिटटा, डिस्कवरी स्कूल के चेयरमैन कमलेश सराफ, समाज सेवी जेठू राम गुप्ता, जय शक्ति सेवा दल के अध्यक्ष डाक्टर अरुण बांसल, चेयरमैन पवन फूल, मां वैष्णो भजन मंडली के अध्यक्ष यशपाल ढींगरा, अशोक मित्तल, परषोतम दास, केशव गर्ग, मनीष गोयल, दिनेश गर्ग, रणवीर शर्मा, जगजीवन, सतीश बांसल तथा बिदर शर्मा भी उपस्थित थे। मकर संक्रांति पर बुढलाडा में निकाली शोभायात्रा श्री कृष्णा बेसहारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मकर संक्रांति पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्र के जगह-जगह फूलों की बारिश से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने इस दौरान भजनों पर नृत्य भी किया। एसडीएम सागर सेतिया ने शोभायात्रा को रवाना किया, जबकि ज्योति प्रचंड करने की रस्म रविदर कुमार टिकू व नारियल की रस्म राजू बाबा ने अदा की। इस दौरान मुक्तसर साहिब के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। यहां विपिन गोयल, अशोक कुमार भीखी, डा. जगदीश गोयल, आशीष सिगला, रतन लाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी