किसान यूनियन ने किया महिला थाने का घेराव

गांव गुरथड़ी की विवाहिता को ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने के मामले में किसानों ने भाकियू एकता (सिद्धुपुर) के नेतृत्व में महिला थाने का घेराव किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:03 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 05:03 PM (IST)
किसान यूनियन ने किया महिला थाने का घेराव
किसान यूनियन ने किया महिला थाने का घेराव

जासं, बठिडा : गांव गुरथड़ी की विवाहिता को ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने के मामले में किसानों ने भाकियू एकता (सिद्धुपुर) के नेतृत्व में महिला थाने का घेराव किया। इस दौरान किसानों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। किसानों के रोष को देखते हुए थाने के आसपास पुलिस ने कड़ी नाकाबंदी की, लेकिन इसके बावजूद किसान थाने का घेराव करने में सफल रहे। बाद में पुलिस ने उक्त मामले में विवाहिता के ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जिसके बाद धरना हटाया। यूनियन के पदाधिकारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि गांव गुरथड़ी की रहने वाली एक लड़की की शादी बठिडा के रेलवे पुलिस में तैनात एक व्यक्ति से हुई थी, जोकि शादी के बाद उससे मारपीट करने लगा। वहीं उसे पागल बता घर से निकाल दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त रेलवे पुलिस कर्मी ने लड़की से धोखेबाजी करते हुए दूसरी शादी की, जिसे उसे 12 साल की एक बेटी भी है। अब वह अपनी दूसरी पत्नी को भी दहेज के लिए परेशान कर छोड़ना चाहता है, जिसके संबंध में पीड़िता की तरफ से पुलिस को लिखित शिकायत भी दी, लेकिन तीन ताह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। यूनियन को पता चलने पर उन्होंने थाने का घेराव किया जिसके बाद कार्रवाई हुई।

chat bot
आपका साथी