यादगार बनेगी 26 की ट्रैक्टर रैली: किसान मोर्चा

रेलवे स्टेशन के पास कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसान मोर्चा 114वें दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 10:48 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 10:48 PM (IST)
यादगार बनेगी 26 की ट्रैक्टर रैली: किसान मोर्चा
यादगार बनेगी 26 की ट्रैक्टर रैली: किसान मोर्चा

संस, मानसा: रेलवे स्टेशन के पास कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसान मोर्चा 114वें दिन भी जारी रहा। मोर्चा में बड़ी संख्या में किसानों ने शामिल होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

उन्होंने कानून रद करने और एमएसपी की गारंटी करता देशव्यापी कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानूनों के विरोध में चल रहा उनका आंदोलन जारी रहेगा। केंद्र सरकार को कानून वापस लेने ही होंगे। इस अवसर पर आल इंडिया किसान सभा के एडवोकेट कुलविदर सिंह उडत, तेज सिंह चकेरियां, जमहूरी किसान सभा के मेजर सिंह, कुल हिद किसान सभा के निहाल सिंह, डकौंदा के पाल सिंह चकेरियां, पंजाब किसान यूनियन के बाबा बोहड़, क्रांतिकारी यूनियन के भजन सिंह ने कहा कि किसानों का संघर्ष कृषि कानून वापिस लेने तक जारी रहेगा। 26 जनवरी का ट्रैक्टर मार्च यादगारी होगा। इस मौके पर सीता राम, कृष्ण जोगा, जसवंत सिंह जवाहरके ने भी विचार पेश किए। किसानी झंडे लगाने की मुहिम शुरू पंजाब फ‌र्स्ट संस्था की ओर से पूरे पंजाब में किसानी झंडे लगाने की मुहिम शुरू की गई है। इस मुहिम तहत मानसा के बाजारों में किसानी झंडे लगाए गए। कमेटी सदस्य मानिक गोयल ने बताया कि 20 हजार झंडे किसान संघर्ष को मजबूत करने के लिए पूरे पंजाब में बांटे जाएंगे। वहीं विश्वदीप बराड़ ने कहा कि यह झंडे गांवों की मुख्य जगह, चौंक व दुकानों आदि पर लगाएं जाएंगे। जबकि गुरप्रीत मोनी ने कहा कि 26 जनवरी को अधिक से अधिक दिल्ली में पहुंचे यही उनका लक्ष्य है। इस मौके पर सहजप्रीत सिंह, इकबाल सिंह, गुरलीन सिंह गग्गी, फतेह सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी