खुशबाज जटाना ने खेत मजदूरों को कर्ज माफी के चेक बांटे

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने खेत मजदूरों का कर्ज माफ कर ऐतिहासिक फैसला लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 11:31 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 11:31 PM (IST)
खुशबाज जटाना ने खेत मजदूरों को कर्ज माफी के चेक बांटे
खुशबाज जटाना ने खेत मजदूरों को कर्ज माफी के चेक बांटे

संवाद सूत्र, रामां मंडी : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने खेत मजदूरों का कर्ज माफ कर ऐतिहासिक फैसला लिया है। इन बातों का प्रकटावा कांग्रेस के जिला देहाती अध्यक्ष तथा हलका तलवंडी साबो से पार्टी के मुख्य सेवादार खुशबाज जटाना ने गांव सेखू में खेत मजदूरों को कर्ज माफी के चेक बांटने के दौरान किया। रविवार को गांव सेखू में 25 मजदूरों को 19 लाख रुपये के कर्ज माफी के चेक बांटे। इसके अलावा गांव फल्लड़ में 217 खेत मजदूरों को 54 लाख, गांव पक्का खुर्द के 152 खेत मजदूरों को 44 लाख तथा गांव सुखलधी में 36 खेत मजदूरों को दस लाख रुपये के कर्ज माफी के चेक दिए। खुशबाज जटाना ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीब परिवारों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए खेत मजदूरों का कर्ज माफ करने, बकाया बिजली बिल माफ करने और काटे गए बिजली कनेक्शनों को बहाल करने का फैसला किया है। इस अवसर पर रंजीत सिंह संधू के निजी सहायक खुशबाज जटाना, सुखजीत सिंह बंटी चेयरमैन मार्केट कमेटी रामां, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दर्शन सिंह संधू मानवाला, गुरचेत सिंह सरपंच सेखू, अंगरेज सिंह सरपंच पक्का कला सहित काफी संख्या में गांव के सरपंच और कांग्रेस नेता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी