शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा से मिलती है कर्ज से मुक्ति

माता वैष्णो देवी मंदिर शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भक्तों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 04:09 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 02:15 AM (IST)
शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा से मिलती है कर्ज से मुक्ति
शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा से मिलती है कर्ज से मुक्ति

संस, बठिडा : पटेल नगर में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर भक्तों को खीर का प्रसाद वितरित किया गया। माता वैष्णो देवी मंदिर के ट्रस्ट के कार्यकारिणी सदस्य पवन शास्त्री ने बताया कि शरद पूर्णिमा की रात को अंतरिक्ष के समस्त ग्रहों से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा चंद्र किरणों के माध्यम से पृथ्वी पर पड़ती हैं। ऐसे में चंद्रमा की किरणों में खीर तैयार करके रखने के बाद इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। चंद्रमा के औषधीय गुणों से युक्त किरणें खीर में पड़ने से वह अमृत बन जाती है। इसके चलते इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन महालक्ष्मी की पूजा का भी विधान शुरू से रहा है। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ गरुड़ पर सवार होकर पृथ्वी लोक में भ्रमण करने के लिए आते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी घर-घर जाकर सभी को वरदान देते हुए अपनी दया रूपी अमृत की वर्षा करती है। शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी जी की विधिवत पूजा-अर्चना करने से इंसान को कर्ज से मुक्ति मिलती है। मंदिर पुजारी विजय गौड़ ने बताया कि आज के दिन ही मंदिर परिसर में कार्तिक मास की कथा का भी सुबह आयोजन किया गया है। जिस को श्रवण करने से मानव का जीना सार्थक हो जाता है।

इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के प्रधान सोमराज गर्ग ,उपप्रधान सुशील गोयल, पवन शास्त्री, जीडी गोयल, सतीश गोयल, प्रवीण गर्ग, हैप्पी,पण्डित विजय गौड़ आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी