अंतराज्यीय लुटेरा गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

थाना जौड़कियां पुलिस ने लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतराज्यीय लुटेरा गिरोह को काबू किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 05:41 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:51 PM (IST)
अंतराज्यीय लुटेरा गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
अंतराज्यीय लुटेरा गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

जासं, मानसा : थाना जौड़कियां पुलिस ने लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतराज्यीय लुटेरा गिरोह को काबू किया गया। गिरोह के छह सदस्यों में से दो की गिरफ्तारी होना बाकी है। इस संबंध में एसएसपी सुरिदर लांबा ने कहा कि थाना जोड़कियां पुलिस को लुटेरा गिरोह के बारे में मिली सूचना के आधार पर गांव जगतगढ़ बांदरा में की छापेमारी में लूट की योजना बनाते गिरोह के चार सदस्यों को काबू किया गया। आरोपितों की पहचान जसविदर सिंह उर्फ भल्ला वासी चनारथल, अर्शदीप सिंह उर्फ अरशू, मनप्रीत सिंह उर्फ घाचा व गुरविदर सिंह उर्फ बूरा सभी वासी मौड़ चड़त सिंह के रूप में हुई है। जबकि उनके साथी मंगा सिंह वासी मौड़ चड़त सिंह व लखविदर सिंह उर्फ मिदी वासी जोधपुर पाखर की गिरफ्तारी होना बाकी है। इन आरोपित के पास से गंडासी, कुल्हाड़ी, लोहे की राड, सात मोटरसाइकिल व पांच मोबाइल बरामद किए गए। आरोपितों पर हरियाणा में भी नशा तस्करी व अन्य घटनाओं के मामले दर्ज है। उक्त आरोपित को कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है ताकि अन्य जानकारी हासिल हो सकें। पहले से दर्ज मामले

जसविदर सिंह उर्फ भोला निवासी चनारथल, जिला बठिडा के खिलाफ थाना रोडी, हरियाणा, थाना कोटफत्ता, थाना सिटी बरनाला व थाना सदर बठिडा में मामले दर्ज हैं। अर्शदीप सिंह उर्फ अरशू वासी मौड़ चड़त सिंह के खिलाफ थाना सदर बठिडा केस दर्ज है। इसके अलावा मनप्रीत सिंह उर्फ घाचा के खिलाफ थाना सदर बठिडा में मामला दर्ज है। वहीं गुरविदर सिंह उर्फ बूरा के खिलाफ थाना सदर बठिडा में केस दर्ज है। इस तरह पांचवें आरोपित मंगा सिंह के खिलाफ थाना सिटी बरनाला, थाना मौड में मामला दर्ज है। वहीं लखविदर सिंह उर्फ मिदी वासी जोधपुर पाखर जिला बठिडा के खिलाफ थाना मौड़, थाना मूणक जिला संगरूर में केस दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी