हस्तशिल्प तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया

सहायक निर्देशक हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार अमरज्योति शर्मा व सचिव अभिषेक द्वारा किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:54 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:54 PM (IST)
हस्तशिल्प तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया
हस्तशिल्प तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया

संस, बठिडा : पंजाब राज्य समाज कल्याण बोर्ड चंडीगढ़ की ओर से एसएएस नगर में चार माह के हस्तशिल्प तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन सहायक निर्देशक हस्तशिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार अमरज्योति शर्मा व सचिव अभिषेक द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण केंद्र में चार माह तक 20 महिलाएं दक्ष प्रशिक्षक से प्रशिक्षण प्राप्त करेगी। अमरज्योति शर्मा ने होशियारपुर द्वारा भारत सरकार की हस्तशिल्पियों के लिए चलाई जाने वाली अनेक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिस कारीगर के पास हस्तशिल्प पहचान पत्र है, उसे इन बाजारों में मुफ्त दुकान आवंटित की जाएगी। इसके अलावा आने जाने का किराया भी हस्तशिल्प को उपलब्ध करवाया जाएगा। सचिव अभिषेक द्वारा हस्तशिल्प महिलाओं को आश्वस्त किया गया। कार्यक्रम में हस्तशिल्प सर्विस सेंटर के सीटीओ निगम, पंजाब राज्य समाज कल्याण बोर्ड के नरेंद्र व नागपाल भी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी