पत्नी को अवैध संबंध बनाने से रोका, तो प्रेमी के साथ मिलकर पीटा, केस

पुलिस ने मारपीट के दो मामलों में एक महिला समेत डेढ़ दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 03:09 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 03:09 PM (IST)
पत्नी को अवैध संबंध बनाने से रोका, तो प्रेमी के साथ मिलकर पीटा, केस
पत्नी को अवैध संबंध बनाने से रोका, तो प्रेमी के साथ मिलकर पीटा, केस

जासं,बठिडा : पुलिस ने मारपीट के दो मामलों में एक महिला समेत डेढ़ दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। थाना संगत पुलिस को शिकायत देकर निक्कू दास निवासी गांव चक रूलदू सिंह वाला ने बताया कि आरोपित भिदर कौर उसकी पत्नी है, जिसके आरोपित सुरिदर सिंह निवासी गांव खूहिया जिला सिरसा हरियाणा के साथ अवैध संबंध है और उसे हमेशा घर में बुलाती है। इसके चलते वह उसे अपनी पत्नी को ऐसा करने से रोकता था। इसी रंजिश के चलते बीती नौ अक्टूबर को उसकी पत्नी भिदर कौर, उसका कथित प्रेमी सुरिदर सिंह, गग्गू सिंह व अजय सिंह निवासी गांव चक रूलदू सिंह वाला ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने डाक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद आरोपित लोगों पर मामला दर्ज किया।

एक अन्य मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस को शिकायत देकर जगदीप सिंह निवासी गांव गिदड़ जिला बठिडा ने बताया कि बीती 27 नवंबर को आरोपित गगनदीप सिंह निवासी गांव भोखड़ा, जस सिद्धू, हरसिमरन हनी और 10 अज्ञात लोगों ने मिलकर उसे अजीत रोड पर घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसका आरोपित के साथ कुछ दिन पहले आपस में तकरारबाजी हुई थी। जिसकी रंजिश में उन्होंने मारपीट की।

chat bot
आपका साथी