होटल सनसिटी क्लासिक में नियमों का उल्लंघन कर चल रहा था समागम, मैनेजर सहित 20 पर केस

कोविड 19 के चलते सरकार द्वारा शादी समागम व अंतिम संस्कार पर सिर्फ दस लोगों की ही मंजूरी दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:48 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:45 PM (IST)
होटल सनसिटी क्लासिक में नियमों का उल्लंघन कर चल रहा था समागम, मैनेजर सहित 20 पर केस
होटल सनसिटी क्लासिक में नियमों का उल्लंघन कर चल रहा था समागम, मैनेजर सहित 20 पर केस

जागरण संवाददाता बठिडा : कोविड 19 के चलते सरकार द्वारा शादी समागम व अंतिम संस्कार पर सिर्फ दस लोगों की ही मंजूरी दी गई है। लेकिन बठिडा के होटल सनसिटी क्लासिक में शुक्रवार को अंगेजमेंट का प्रोग्राम चल रहा था। बठिडा कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना मिली तो एएसआइ मनफूल सिंह की अगुआई में पुलिस पार्टी होटल में पहुंची। एएसआइ मनफूल सिंह ने बताया कि होटल में मंगने की रस्म की जा रही थी। इसमें 20 से ज्यादा लोग शामिल थे। जब पुलिस ने होटल के मैनेजर अब्राहिम ईजे से इसके बारे में पूछा तो वह तो तसल्लीबख्श जवाब नहीं दे सका। पुलिस पार्टी ने जब हाल चेक किए तो एक हाल में समागम का आयोजन चल रहा था। इस दौरान होटल का मालिक भी मौजूद था।

हालांकि पुलिस ने होटल के मालिक को पहले फोन करके इसकी सूचना दे दी थी कि वे वहां पर चेकिग करने के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन फिर भी होटल मालिक होटल को खाली नहीं करा पाए। पुलिस ने होटल के मैनेजर व मंगनी की रस्म करने वाले 20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस ने सभी के नाम नोट किए थे लेकिन एफआइआर दर्ज करते समय उसमें सभी को अज्ञात बताया गया है। इससे पुलिस की कार्रवाई शक के घेरे में आ गई है। पुलिस पर दबाव बढ़ा तो एसएचओ दलजीत सिंह बराड़ भी पहुंच गए। पुलिस ने सिर्फ मैनेजर को ही नामजद किया है जबकि बाकी सभी को अज्ञात ही बताया है। इससे पहले बठिडा पुलिस गोनियाना रोड पर स्थित होटल थ्री पाम में चल रहे कांग्रेस के प्रोग्राम में भी कांग्रेस के नेताओं को अज्ञात ही बताया था। अब होटल में मंगनी करने वाले लोगों को अज्ञात बताया है। एएसआइ मनफूल सिंह के अनुसार सभी आरोपितों पर धारा 188 व 51 डीएम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी