लंबे समय से शामलात जमीन पर रह रहे लोगों को मिलेगा मालिकाना हक : कांगड़

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की अगुआई वाली सरकार सदैव किसानों तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की भलाई हेतु प्रयासरत रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 07:10 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 07:10 PM (IST)
लंबे समय से शामलात जमीन पर रह रहे लोगों को मिलेगा मालिकाना हक : कांगड़
लंबे समय से शामलात जमीन पर रह रहे लोगों को मिलेगा मालिकाना हक : कांगड़

संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह की अगुआई वाली सरकार सदैव किसानों तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की भलाई हेतु प्रयासरत रही है। इसी क्रम में सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लाल लकीर के अंदर शामलात की जगहों पर लंबे समय से रह रहे जरूरतमंद लोगों को उक्त जगह का मालिकाना अधिकार देने के लिए लिया गया फैसला एक एतिहासिक कदम है। यह शब्द रविवार सुबह राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने स्थानीय नई अनाज मंडी में लोगों को संबोधित करते हुए कहे। कांगड़ रविवार को यहां मार्केट कमेटी रामपुरा फूल की तरफ से किसान आंदोलन की जीत की कामना के लिए रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के पाठ के भोग समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में लाल लकीर के अंदर शामलात जमीनों पर रह रहे लोगों को उन जमीनों का मालिकाना हक देने से जरूरतमंद परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया पूरी होने के उक्त लोगों को जगह का मालिकाना हक देने के प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी