पार्टी की रीढ़ होते हैं युवा: मलूका

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंगलवार को गुरप्रीत सिंह मलूका से मुलाकात की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 10:21 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 10:21 PM (IST)
पार्टी की रीढ़ होते हैं युवा: मलूका
पार्टी की रीढ़ होते हैं युवा: मलूका

संवाद सूत्र, भगता भाईका: हलका रामपुरा फूल में शिरोमणि अकाली दल के मुख्य सेवादार गुरप्रीत सिंह मलूका के नेतृत्व में यूथ अकाली दल के देहाती प्रधान संदीप बाठ की ओर से नई नियुक्तियां की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मंगलवार को गुरप्रीत सिंह मलूका से मुलाकात की।

नए चुने गए सीनियर उप प्रधान अमनदीप सिंह दीपा कोठा गुरु, मनदीप शर्मा मलूका व उप प्रधान कुलदीप सिंह ने पार्टी में स्थान देने पर गुरप्रीत मलूका का आभार व्यक्त किया। मलूका ने कहा कि यूथ नेता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। यूथ अकाली दल ने पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। आने वाले चुनाव को लेकर भी लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करेंगे। कांग्रेस अब अपना नाकामियों का ठीकरा कैप्टन अमरिदर सिंह के माथे फोड़ना चाहती है। 2017 के चुनाव की तरह ही अब नवजोत सिंह सिद्धू के नाम पर लोगों को गुमराह करना चाहते हैं। इस मौके पर मनजिदर सिंह, जत्थेदार हाकम सिंह, गुरजंट सिंह, मंगल सिंह सोढी, अवतार सिंह, सुखमंदर सरां, बलौर सिंह सरपंच, जगसीर सिंह जस्स, सुखदेव सिंह जीत, डा. सोम खान के अलावा मीडिया इंचार्ज रतन शर्मा मलूका भी मौजूद थे। उधर, रामा मंडी में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के हलका तलवंडी साबो से घोषित उम्मीदवार जीत महिदर सिंह सिद्धू की उपस्थित में गांव फुल्लों खारी के दर्जनों परिवारों ने कांग्रेस और आप को अलविदा कह शिअद का हाथ थाम लिया। सिद्धू ने सभा का सिरोपा डालकर पार्टी में स्वागत किया।

उन्होंने कहा की आज पूरे प्रदेश में कैप्टन सरकार के खिलाफ लोगों में रोष है। कैप्टन सरकार ने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। इसीलिए लोग लोग इन पार्टियों को अलविदा कह शिअद से जुड़ रहे हैं। इस दौरान पूर्व सरपंच गुरजंट सिंह, मक्खन सिंह, हरबंस सिंह फौजी, पंच बलकरन सिंह, नंबरदार सौदागर सिंह , अवतार सिंह मैनूआना, सुखबीर सिंह चट्टठा, शहरी प्रधान सतबीर सिंह असीजा, यूथ अध्यक्ष हैप्पी खोसा, ब्लाक प्रधान सुखवंत सिंह काला, मनप्रीत सिंह कमालू, हनी ढिल्लो, मिट्ठू सिंह, पूर्व सरपंच हरभगत सिंह ज्ञाना मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी