गुरप्रीत मलूका ने किया रामलीला की दूसरी रात का उद्घाटन

नवभारत कला मंच रामपुरा फूल की तरफ से स्थानीय गीता भवन में चल रही रामलीला की दूसरी रात रावण दरबार रावण बेदवती संवाद सरवण मृत्यु तथा राम जन्म का मंचन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 11:36 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 11:36 PM (IST)
गुरप्रीत मलूका ने किया रामलीला की दूसरी रात का उद्घाटन
गुरप्रीत मलूका ने किया रामलीला की दूसरी रात का उद्घाटन

संवाद सहयोगी, रामपुरा फूल : नवभारत कला मंच रामपुरा फूल की तरफ से स्थानीय गीता भवन में चल रही रामलीला की दूसरी रात रावण दरबार, रावण बेदवती संवाद, सरवण मृत्यु तथा राम जन्म का मंचन किया गया। इस दौरान शिअद के प्रदेश महासचिव गुरप्रीत सिंह मलूका मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। गीता भवन कमेटी, सिटी वेलफेयर क्लब तथा गुरतेज सिंह बराड़ ने विशेष मेहमान के रूप में शिरकत की। रामलीला के दौरान श्रवण मृत्यु के दृश्य ने दर्शकों को भावुक किया तो राम जन्म मौके कवालों ने लोगों का खुब मनोरंजन किया। मुख्य मेहमान गुरप्रीत सिंह मलूका ने नव भारत कला मंच के इस प्रयास की प्रशंसा की। इस दौरान मंच के सदस्यों द्वारा मलूका सहित विभिन्न मेहमानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंच संचालक की भूमिका मंच के सदस्य अजीत अग्रवाल ने अदा की। इस अवसर पर शिअद बीसी विग के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जौड़ा, सर्कल अध्यक्ष सतपाल गर्ग, व्यापार विग के अध्यक्ष गुरतेज शर्मा, नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष हैप्पी बांसल, सीनियर शिअद नेता सुरेंद्र मेहराज, सुशील कुमार आशु तथा डाक्टर रवि सिगला भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी