सैलून के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी

चोरों द्वारा सैलून को भी निशाना बनाया जाने लगा है। पावर हाउस रोड पर गली नंबर 1 के नजदीक स्थित गीतांजलि सैलून के शटर के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सैलून का सामान चोरी कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 06:42 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 06:42 PM (IST)
सैलून के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी
सैलून के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी

जासं, बठिडा : चोरों द्वारा सैलून को भी निशाना बनाया जाने लगा है। पावर हाउस रोड पर गली नंबर 1 के नजदीक स्थित गीतांजलि सैलून के शटर के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सैलून का सामान चोरी कर लिया। सैलून संचालक विपन कुमार ने बताया कि वह जब सुबह सैलून पर आया तो देखा कि सैलून के ताले टूटे हुए थे व एक ताला गायब था। उन्होंने बताया कि चोरों ने सैलून से महंगी क्रीमों व मशीनें चोरी कर लीं जिनकी कीमत करीब 45 हजार रुपये बनती है। विपिन ने बताया कि चोरों ने सैलून की दराज में रखे मोबाइल को भी चोरी कर लिया, जो ठीक करवाने के लिए रखा गया था। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी