अनुसंधान लेखों की बिक्री, लेखकीय हेरफेर जैसे अभ्यास से अच्छे :डा. दमनप्रीत

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में भेषज विज्ञान व प्राकृतिक उत्पाद विभाग ने वेबिनार करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 03:42 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 03:42 PM (IST)
अनुसंधान लेखों की बिक्री, लेखकीय हेरफेर जैसे अभ्यास से अच्छे :डा. दमनप्रीत
अनुसंधान लेखों की बिक्री, लेखकीय हेरफेर जैसे अभ्यास से अच्छे :डा. दमनप्रीत

संस, बठिडा : पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में भेषज विज्ञान व प्राकृतिक उत्पाद विभाग और फार्माकोलाजी विभाग ने कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी के संरक्षण में वेबिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का विषय वैज्ञानिक अनुसंधान में निष्ठा और बायोमेडिकल रिसर्च में नई संभावना के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना था। वेबिनार की श्रृंखला में राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा व अनुसंधान संस्थान एसएएस नगर के वैज्ञानिक प्रो. श्याम एस. शर्मा व सीएसआइआर हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर के वैज्ञानिक डा. दमनप्रीत सिंह आमंत्रित वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पहले वक्ता प्रो. एसएस शर्मा ने वैज्ञानिक अनुसंधान में निष्ठा के विषय पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने फैब्रिकेशन, साहित्यिक चोरी आदि के बारे में चर्चा करते हुए अनुसंधान लेखों की बिक्री, लेखकीय हेरफेर जैसे अभ्यास से अच्छे अनुसंधान अभ्यास का उल्लंघन के बारे में बात की। उन्होंने अनुसंधान में निष्ठा को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय और भारतीय संस्थाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवा शोधकर्ताओं को अनुसंधान नैतिकता सुनिश्चित करने हेतु नियमों का पालन करने और गुणवत्ता अनुसंधान कार्य पर ध्यान केंद्रित के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं दूसरी वक्ता डा. दमनप्रीत सिंह ने बायोमेडिकल रिसर्च का एक रियल टाइम एक्सपेरिमेंटल माडल विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने दवा खोज प्रक्रिया में प्रायोगिक जानवरों की भूमिका पर चर्चा करते हुए बताया कि पिछले कुछ वर्षों में अनुसंधान में जानवरों के प्रयोगों में विकल्प के रूप में जेब्राफिश के उपयोग में वृद्धि हुई है। उन्होंने आइएचबीटी, पालमपुर में अपनी लैब में विकसित किए गए विभिन्न जेब्राफिश माडल साझा किए। अंत में डा. सिंह ने शोधार्थियों से अनुसंधान में जेब्राफिश के उपयोग के लिए सीपीसीएसईए द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए अनुरोध किया।

chat bot
आपका साथी