जेजे सिंह अच्छे जनरल, पर सियासत के लिए फिट नहीं: राणा सोढी

जनरल जेजे सिंह बहुत अच्छे जनरल हैं लेकिन वह सियासत के लिए फिट नहीं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 09:49 PM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 09:49 PM (IST)
जेजे सिंह अच्छे जनरल, पर सियासत के लिए फिट नहीं: राणा सोढी
जेजे सिंह अच्छे जनरल, पर सियासत के लिए फिट नहीं: राणा सोढी

जागरण संवाददाता बठिडा: जनरल जेजे सिंह बहुत अच्छे जनरल हैं, लेकिन वह सियासत के लिए फिट नहीं हैं। उनको पता नहीं चल रहा कि वह क्या बात कर रहे हैं। जनरल होकर अकाली दल की टिकट पर चुनाव लड़े। अगर वह सियासी आदमी होते तो वह ऐसी बात न करते। जब कोई हार जाता है तो कहता है कि मुझे फलां ने हरा दिया। अगर कोई जीत जाता है तो वह कहता है कि मुझे तो जीतना ही था। अगर चुनाव लड़ रहे हैं तो आपको मानसिक तौर पर उसके नतीजों के लिए तैयार रहना होता है। अब सिद्धू साहिब या कोई भी अन्य कैप्टन अमरिदर सिंह को नहीं हरा सकता। पंजाब में ही ऐसा कोई शख्स नहीं है जो उनको हरा सकता हो। इन शब्दों का प्रगटावा यूथ सर्विसेज व खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने किया। वह बठिडा के कारोबारी अमरजीत मेहता के घर पर 'दैनिक जागरण' से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अकेले नवजोत सिद्धू नहीं हैं, जिनको बेअदबी का रोष है। वह भी सिख हैं और कैप्टन साहिब भी सिख हैं। हमें भी बहुत रोष है। इस घटना से सिख धर्म को बहुत ठेस पहुंची है। इस केस को सीबीआई ने बंद कर दिया था। हाइ कोर्ट की जजमैंट आ गई है और नई एसआइटी बनाने का फैसला ले लिया गया है। मुख्यमंत्री बहुत जल्द नई एसआइटी का गठन करेंगे।

उन्होंने कहा कि कोरोना में केंद्र सरकार प्रदेश सरकार का साथ नहीं दे रही। आक्सीजन की प्रदेश में कमी है, लेकिन केंद्र पंजाब का कोटा नहीं बढ़ा रहा। केंद्र सरकार को चाहिए कि हमें ज्यादा से ज्यादा आक्सीजन व वैक्सीन दे, क्योंकि पंजाब में कोरोना बहुत फैल रहा है। अभी हमने कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण नाइट क‌र्फ्यू का समय बढ़ाया है ताकि लोगों की सेहत की हिफाजत की जा सके। अगर हालात और बदतर हो गए तो हमें पूर्ण क‌र्फ्यू लगाना पड़ सकता है, लेकिन अगर लोग सहयोग दें तो ऐसा नहीं होगा। पंजाब के लोगों को अब यह महसूस होने लग गया है कि ज्यादा भीड़ में नहीं जाना है। हमारी प्राथमिक्ता लोगों की जान बचाना है। वैक्सीन की कमी के बारे में उन्होंने कहा कि हम कई संस्थाओं के साथ संपर्क साध रहे हैं। बहुत जल्द वैक्सीन उप्लब्ध करा देंगे।

chat bot
आपका साथी