देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन..

जिले में गणेश उत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। शहर की विभिन्न जगहों मंदिरों और घरों में गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 10:00 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 10:00 PM (IST)
देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन..
देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन..

संस, बठिडा: जिले में गणेश उत्सव धूमधाम से शुरू हुआ। शहर की विभिन्न जगहों, मंदिरों और घरों में गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की गई। श्रद्धालु सुबह से लेकर शाम तक तैयारियों में जुटे रहे। वहीं बाजार में भी सुंदर-सुंदर मूर्तियां दिखाई दीं। गणपति बप्पा मौर्या.. के जयघोषों से पंडाल गूंजने शुरू हो गए हैं।

शहर के कुछ इलाकों को बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया है। वहीं कुछ लोगों ने सिर्फ मिट्टी से बने गणेश जी की मूर्ति ही स्थापिक की ताकि उनको विसर्जित करते समय पर्यावरण खराब न हो। शहर में विभिन्न जगहों पर झांकियों में भगवान गणपति अलग-अलग तरीके में विराजमान किए गए। शहर के हाथी वाला मंदिर, अग्रवाल कालोनी के माता चितपूर्णी मंदिर, पटेल नगर के माता वैष्णो मंदिर व लोगों द्वारा अपने घरों में गणेश जी का स्वागत कर उनको स्थापित किया गया। चितपूर्णी मंदिर के पुजारी मुकेश अग्रवाल ने बताया कि गणेश जी की मूर्ति 19 सितंबर को विसर्जित की जाएगी। दस दिन तक रहेगी गणेश उत्सव की धूम शहर में गणेश उत्सव की धूम दस दिन तक रहेगी। इस दौरान श्रद्धालु रोजाना पूजा कर भगवान गणेश की आराधना करेंगे। रोजाना विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रात को महाआरती व प्रसाद वितरण होगा। वहीं कुछ पर्यावरण प्रेमी लोगों द्वारा मिट्टी की प्रतिमा बनाकर विसर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। दस दिन बाद भक्त पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान गणपति जी की प्रतिमा का विसर्जन करेंगे। इन दस दिन में जगह-जगह पंडाल सजाकर सुबह-शाम पूजन किया जाएगा और गणेश की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी