नशा तस्करी मामले में दो साल से भगोड़ा राजस्थान से गिरफ्तार

चार साल पहले नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति को अदालत ने साल 2019 में भगोड़ा करार दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 03:15 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 03:15 PM (IST)
नशा तस्करी मामले में दो साल से भगोड़ा राजस्थान से गिरफ्तार
नशा तस्करी मामले में दो साल से भगोड़ा राजस्थान से गिरफ्तार

जासं, बठिडा : चार साल पहले नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति को अदालत ने साल 2019 में भगोड़ा करार दिया था। इसके बाद आरोपित राजस्थान के अनूपगढ़ में जाकर रहने लगा था। बठिडा पुलिस के पीओ स्टाफ ने सूचना के आधार पर बीते दिनों आरोपित नाजम सिंह को राजस्थान के अनूपगढ़ से गिरफ्तार कर उसे थाना नंदगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया। एएसआइ राजिदर सिंह ने बताया कि आरोपित नाजम सिंह को थाना नंदगढ़ पुलिस ने 13 मार्च 2017 को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपित नशीली गोलियां व दवा की शीशियां बरामद की थीं। इसके बाद आरोपित जेल से पैरोल पर बाहर आकर फरार हो गया। इसके बाद जिला अदालत ने आरोपित 11 सितंबर 2019 को भगोड़ा घोषित कर दिया था।

chat bot
आपका साथी