पूर्व विधायक जीत महिदर सिंह सिद्धू ने सुनी लोगों की समस्याएं

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पूर्व विधायक जीत महिदर सिंह सिद्धू को आगामी विधानसभा चुनावों में हलका तलवंडी साबो से उम्मीदवार घोषित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 11:19 PM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 11:19 PM (IST)
पूर्व विधायक जीत महिदर सिंह सिद्धू ने सुनी लोगों की समस्याएं
पूर्व विधायक जीत महिदर सिंह सिद्धू ने सुनी लोगों की समस्याएं

संवाद सूत्र, रामां मंडी : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पूर्व विधायक जीत महिदर सिंह सिद्धू को आगामी विधानसभा चुनावों में हलका तलवंडी साबो से उम्मीदवार घोषित किया है। पूर्व विधायक सरदार जीत महिदर सिंह सिद्धू ने हलका तलवंडी साबो के लोगों की समस्याएं सुनी। पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के तलवंडी साबो हलके के आगामी दौरे को लेकर जहां पूर्व विधायक टीम सहित रोजाना दर्जनों गांवों का दौरा कर लोगों को अकाली दल के साथ जोड़ रहे हैं वहीं विरोधी पार्टियों के नेता अपनी टिकट को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। गांव भागीवांदर के दौरे के दौरान पूर्व विधायक की उपस्थिति में दर्जनों परिवार कांग्रेस और आप को छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए। पूर्व विधायक ने अकाली दल में शामिल होने वालों को सिरोपा डालकर पार्टी में शामिल किया। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्ष तक कैप्टन सरकार के किसी नुमाइंदे ने लोगों की कोई सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के नेता सिर्फ पैसा बटोरने में लगे रहे जबकि हल्के के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते रहे। इस मौके सुखबीर सिंह चट्टठा, एडवोकेट सतिदर सिंह सिद्धू, जसविदर सिंह जैलदार, हनी ढिल्लो अवतार सिंह मैनूआना, शहरी प्रधान सतबीर सिंह असीजा, ब्लाक प्रधान सुखवंत सिंह काला, यूथ प्रधान हैप्पी खोसा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी