भगता भाईका से आप के पूर्व प्रधान पप्पा सिंह शिअद में शामिल

आम आदमी पार्टी के भगता भाईका से पूर्व प्रधान और गीतकार पप्पा सिंह ने शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 09:56 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:56 PM (IST)
भगता भाईका से आप के पूर्व प्रधान पप्पा सिंह शिअद में शामिल
भगता भाईका से आप के पूर्व प्रधान पप्पा सिंह शिअद में शामिल

संवाद सूत्र, भगता भाईका: हलका रामपुरा फूल में आम आदमी पार्टी के भगता भाईका से पूर्व प्रधान और गीतकार पप्पा सिंह ने शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया। गुरप्रीत सिंह मलूका ने उन्हें पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि आप के राष्ट्रीय प्रधान अरविद केजरीवाल हमेशा पंजाब विरोधी रहे हैं। प्रदेश के हितों की रक्षा सिर्फ अकाली दल ही कर सकता है। अन्य पार्टियां छोड़कर शिअद में आए लोगों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। कांग्रेस और आप की नीतियों से दुखी होकर ही उनके वर्कर शिअद में शामिल हो रहे हैं। उनके साथ मिलकर ही पंजाब में विकास लाया जाएगा। आने वाले चुनाव में शिअद की ही सरकार बनेगी। इस मौके पूर्व चेयरमैन गगनदीप सिंह ग्रेवाल, सुखजिदर, राकेश गोयल, मोहन भगता, रतन शर्मा आदि हाजिर थे। कांग्रेस और आप को अलविदा कह शिअद में शामिल हुए लोग हलका तलवंडी साबो से दर्जनों गांवों के लोग कांग्रेस और आप को छोड़ कर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गए। इस मौके पर पूर्व विधायक जीत महिदर सिंह सिद्धू ने सभी को सिरोपा डालकर सम्मामिनत किया।

उन्होंने कहा कि लोगों से झूठे वादे करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार से लोगों का मोहभंग हो गया है। अपने हक को लेकर सरकारी मुलाजिमों को धरना लगाना पड़ रहा है। बेरोजगार युवा नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि कैप्टन अमरिदर सिंह अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। यहां सुखबीर सिंह चट्टठा, जसविदर सिंह जैलदार, हनी ढिल्लों, अवतार सिंह मैनूआना, ब्लाक प्रधान सुखवंत सिंह काला, शहरी प्रधान सतबीर सिंह असीजा, हैप्पी खोसा और विजय लहरी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी