थान के आगे प्रदर्शन के बाद पांच लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज

गोनियाना मंडी में उस समय माहौल गरमा गया जब पार्षद मनोज कुमार मुन्ना की रहनुमाई में उनके इलाके के एससी परिवार के लोगों ने थाना चौकी के आगे धरना लगा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:59 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 07:19 PM (IST)
थान के आगे प्रदर्शन के बाद पांच लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज
थान के आगे प्रदर्शन के बाद पांच लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज

संवाद सूत्र, गोनियाना मंडी : गोनियाना मंडी में उस समय माहौल गरमा गया जब पार्षद मनोज कुमार मुन्ना की रहनुमाई में उनके इलाके के एससी परिवार के लोगों ने थाना चौकी के आगे धरना लगा दिया। मनोज कुमार मुन्ना ने बताया कि कुछ लड़के नाबालिग लड़की को परेशान कर रहे थे और उसके घर में जाकर भी मारपीट कर रहे थे जिसके चलते पीड़ित परिवार परेशान था और उन्होंने पुलिस प्रशासन से बातचीत की लेकिन पुलिस प्रशासन की ढ़ीली कारगुजारी के चलते इलाका निवासियों ने चौकी के आगे धरना लगा दिया। मुन्ना ने कहा कि यह जो आरोपित हैं वे एक राजनीतिक पार्टी से संबंधित हैं और पार्टी के इशारे पर गुंडागर्दी करते हैं। इस मौके पीड़िता की माता ने बताया कि कई दिनों से आरोपित उसकी लड़की को परेशान कर रहे थे लेकिन शनिवार को घर में घुसकर पति और परिवार के सदस्यों से मारपीट की और लड़की से भी छेड़खानी करने लगे। इसी के चलते पुलिस को शिकायत दी थी। इस मौके पर इंस्पेक्टर जसविदर कौर ने बताया कि पांच आरोपितों के खिलाफ नाबालिग लड़की के बयानों पर पर्चा दर्ज कर दिया है और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही दोषी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने पर्चा दर्ज होने के बाद ही धरना उठाया।

chat bot
आपका साथी