नशा तस्करी के आरोप में महिला समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

जिला पुलिस ने बीते रविवार को विभिन्न जगहों से एक महिला समेत पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 45 किलो भुक्की 500 ग्राम गांजा और 190 नशीली गोलियां बरामद की हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 03:53 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 03:53 PM (IST)
नशा तस्करी के आरोप में महिला समेत पांच तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करी के आरोप में महिला समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

जासं, बठिडा : जिला पुलिस ने बीते रविवार को विभिन्न जगहों से एक महिला समेत पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 45 किलो भुक्की, 500 ग्राम गांजा और 190 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों पर नशा विरोधी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना कैनाल कालोनी के एएसआइ सुखराम सिंह के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि बंगी नगर बठिडा निवासी महिला रामी नशा बेचने का काम करती है। इस आधार पर आरोपित महिला रामी को 500 ग्राम गांजे समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इसी तरह एएसआइ संजीव कुमार ने चेतक पार्क बठिडा से आरोपित अमृतपाल सिंह निवासी धोबियाना बस्ती बठिडा को 190 नशीली गोलियां समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। एएसआइ कश्मीर सिंह व एएसआइ गुरदास सिंह की टीम ने गांव जस्सी बागवाली से ट्राला नंबर पीबी-29के-8931 पर सवार कृपाल सिंह निवासी नथाना व मंजीत सिंह निवासी भुच्चो मंडी को 30 किलो भुक्की चूरा पोस्त और ट्राला नंबर पीबी-29एल-9905 पर सवार आरोपित सेवक सिंह निवासी गांव मित रामवाला जिला मोगा को 15 किलो भुक्की चूरा पोस्त समेत गिरफ्तार किया गया।

chat bot
आपका साथी