पांच कांग्रेसी पार्षदों ने विधायक की मीटिग से बनाई दूरी

हलका भुच्चो के विधायक प्रीतम सिंह कोर्टभाई ने बीते दिन अपने घर पर गोनियाना के कांग्रेस वर्करों की बैठक रखी थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Aug 2021 05:17 PM (IST) Updated:Sun, 22 Aug 2021 05:17 PM (IST)
पांच कांग्रेसी पार्षदों ने विधायक की मीटिग से बनाई दूरी
पांच कांग्रेसी पार्षदों ने विधायक की मीटिग से बनाई दूरी

संवाद सूत्र, गोनियाना मंडी : हलका भुच्चो के विधायक प्रीतम सिंह कोर्टभाई ने बीते दिन अपने घर पर गोनियाना के कांग्रेस वर्करों की बैठक रखी थी। इसमें काफी संख्या में कांग्रेस वर्कर हाजिर हुए। लेकिन राकेश कुमार रोमा पति सपना रानी पार्षद, नरेश कुमार पति मोनिका गर्ग उपप्रधान नगर कौंसिल, कश्मीरी लाल वरिष्ठ उपप्रधान नगर कौंसिल, मनोज कुमार मुन्ना पार्षद और उनकी माता पार्षद ने बैठक से दूरी बनाई।

कांग्रेस के सिटी प्रधान राज कुमार ने बताया कि हलका विधायक प्रीतम सिंह कोर्टभाई ने विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर गोनियाना के कांग्रेस वर्करों की बैठक रखी थी। विधायक कोर्टभाई ने वर्करों को कहा कि विधानसभा चुनाव हलका भुचो से ही लड़ूंगा। सिटी प्रधान राजकुमार से गैरहाजिर रहे पार्षदों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि हमने संदेश सभी को दिया था वे नहीं आए उनका कोई कारण रहा होगा। जब इसके बारे में गैरहाजिर रहे पार्षदों से संपर्क किया तो उन्होंने इस बात को टाल दिया लेकिन गोनियाना मंडी में यह चर्चा है कि यह पांच कांग्रेसी पार्षद नगर कौंसिल की प्रधानगी को लेकर जो मतभेद हुए थे उसके चलते बैठक में नहीं पहुंचे।

chat bot
आपका साथी