नशा तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार

जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 09:56 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 09:56 PM (IST)
नशा तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार
नशा तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार

जासं,बठिडा: जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों से पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 40 लीटर लाहन, 25 ग्राम हेरोइन, 170 नशीली गोलियां व 36 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त बरामद किया है।

थाना कोटफत्ता के एएसआइ गोरा सिंह ने छापामारी कर भिदर सिंह निवासी धन सिंह खाना के घर से 40 लीटर लाहन बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार किया। तलवंडी साबो के एसआइ अवतार सिंह ने गुरप्रीत सिंह व प्रितपाल सिंह निवासी तलवंडी साबो को 25 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। वहीं एएसआइ गोबिद सिंह ने बारू राम निवासी गांव नंगला को 170 प्रतिबंधित गोलियों समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। इसके अलावा थाना संगत के एसआइ मेजर सिंह ने गांव पथराला के पास नाकाबंदी के दौरान ट्राला चालक रूप सिंह निवासी मोगा को 36 किलोग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार किया। बंद कोठी से बरामद हरियाणा मार्का शराब मामले में दो नामजद, एक गिरफ्तार माडल टाउन फेस 4-5 स्थित एक बंद कोठी से हरियाणा मार्का शराब मिलने के मामले में थाना कैंट पुलिस ने दो लोगों को नामदज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपित की पहचान कुलदीप सिंह भुल्लर उर्फ राम निवासी गांव साहिब चंद जिला श्री मुक्तसर साहिब हाल आबाद बल्ला राम नगर बठिडा के रूप में हुई है, जबकि राजिदर सिंह निवासी अजीत रोड बठिडा अभी फरार है। दोनों हरियाणा से सस्ती शराब लाकर जिले में बेचते थे। बताया जा रहा है कि उनके साथ जिले का एक शराब ठेकेदार भी मिला हुआ है।

दरअसल, गत शनिवार देर रात एक्साइज विभाग और थाना कैंट पुलिस की टीमों ने माडल टाउन फेस 4-5 स्थित की एक कोठी में छापामारी कर हरियाणा मार्का की करीब 100 पेटियां बरामद की थीं। हालांकि, मौके पर कोई भी आरोपित नहीं पकड़ा गया था। डीएसपी सिटी टू आशंवत सिंह धालीवाल ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद उक्त दोनों आरोपितों का पता लगाकर उन्हें नामजद कर एक को गिरफ्तार कर लिया। अबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अनिल सेतिया की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपित को जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

chat bot
आपका साथी