वित्तमंत्री ने शहर का दौरा कर सुनीं लोगों की मुश्किलें

वित्तमंत्री व क्षेत्र के विधायक मनप्रीत सिंह बादल ने रविवार को शहर का दौरा किया। उन्होंने खेता सिंह बस्ती आदर्श नगर माडल टाउन तथा गणेशा बस्ती में कांग्रेसी पार्षदों की हाजिरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:26 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:26 PM (IST)
वित्तमंत्री ने शहर का दौरा कर सुनीं लोगों की मुश्किलें
वित्तमंत्री ने शहर का दौरा कर सुनीं लोगों की मुश्किलें

जागरण संवाददाता, बठिडा : वित्तमंत्री व क्षेत्र के विधायक मनप्रीत सिंह बादल ने रविवार को शहर का दौरा किया। उन्होंने खेता सिंह बस्ती, आदर्श नगर, माडल टाउन तथा गणेशा बस्ती में कांग्रेसी पार्षदों की हाजिरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और इलाके का भी जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में विकास के लिए ग्रांट की कमी नहीं आने दी जाएगी। मनप्रीत बादल पार्षद किरणजीत कौर तथा वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह भोला के वार्ड में भी गए। जहां पर अनेक लोगों ने शिरोमणि अकाली दल को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का एलान किया। मनप्रीत बादल ने सबका कांग्रेस में आने स्वागत किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस के प्रधान अरुण वधावन, जिला प्लानिग बोर्ड के चेयरमैन एडवोकेट राजन गर्ग, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन केके अग्रवाल, मेयर रमन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर अशोक प्रधान, पवन मानी, आत्मा सिंह, कमलजीत सिंह, परविदर सिंह, मलकीत सिंह, बलजिदर ठेकेदार आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी