चाचा-भतीजों पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में उपचारधीन

नरूआणा में नशे में धुत्त एक दर्जन के करीब हमलावरों ने चाचा-भतीजों पर हमला कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 11:30 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 11:30 PM (IST)
चाचा-भतीजों पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में उपचारधीन
चाचा-भतीजों पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में उपचारधीन

जासं, बठिडा : नरूआणा में नशे में धुत्त एक दर्जन के करीब हमलावरों ने चाचा-भतीजों पर हमला कर दिया गया। हमले में सभी को गंभीर चोटें आई हैं, जिनको उपचार के लिए बठिडा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एक की गंभीर हालत होने के चलते उसे निजी अस्पताल में रेफर किा गया है। अस्पताल में दाखिल अमनदीप सिंह ने बताया कि बीती रविवार रात को वह अपने काम से घर लौटा था। तभी उसे पता चला कि उसके छोटे भाई बलजिदर सिंह के साथ कोई मारपीट कर रहा है, जब वो बचाव के लिए बाहर आया तो अचानक पीछे से उसके सिर पर किसी ने गंडासा दे मारा और वो नीचे गिर पड़ा। इस दौरान उसका दूसरा भाई गुरप्रीत सिंह व चाचा सेवा सिंह भी मौके पर पहुंच गए जिन पर भी हमलावरों ने हथियारों से हमला कर दिया। आरोपितों ने उन तीनों भाइयों व उसके चाचा सेवा सिंह पर हमला कर फरार हो गए। अमन ने बताया कि जिन लोगों ने हमला किया है वो उनके गांव के रहने वाले हैं जोकि अकसर चिट्टे और शराब के नशे में धुत्त रहते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपितों ने झगड़े की रंजिश में उन पर हमला किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी