किसान आज डीसी दफ्तर व निवास के आगे पराली फेंक करेंगे प्रदर्शन

किसान यूनियनों के नेता आज डीसी दफ्तर के अलावा उनके निवास के आगे पराली को फेंक कर प्रदर्शन करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:22 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:22 PM (IST)
किसान आज डीसी दफ्तर व निवास के आगे पराली फेंक करेंगे प्रदर्शन
किसान आज डीसी दफ्तर व निवास के आगे पराली फेंक करेंगे प्रदर्शन

जासं, बठिडा : पराली जलाने के मामले में किसानों की कोई मदद न करने के विरोध में किसान यूनियनों के नेता आज डीसी दफ्तर के अलावा उनके निवास के आगे पराली को फेंक कर प्रदर्शन करेंगे। किसानों का कहना है कि अगर प्रशासन पराली के प्रबंध का कोई हल नहीं कर सकती तो वह सारी पराली प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तरों के आगे रख देंगे। जबकि उनका संघर्ष मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा।

दूसरी तरफ किसान यूनियन उगराहां की मीटिग टीचर्स होम में राज्य प्रधान जोगिदर सिंह उगराहां की अगुआई में हुई, जिसमें पराली जलाने वाले किसानों पर केस दर्ज करने व जुर्माना लगाने के फैसले का विरोध किया गया। महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने बताया कि किसानों की ओर से खेती कानूनों के विरोध में तो लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं अब उनके द्वारा नए पराली के कानून को भी रद्द करवाने के लिए अपना संघर्ष जारी रखा जाएगा। वहीं डीसी दफ्तर के आगे प्रदर्शन करने को लेकर जिला प्रेस सचिव रणजीत सिंह जीदा, किरती किसान यूनियन के जिला प्रधान अमरजीत हनी, जमूहरी किसान सभा के जिला सीनियर उप प्रधान नैब सिंह फूस मंडी, कुल हिद किसान सभा के राज्य वर्किंग प्रधान बलकरन सिंह, भारतीय किसान यूनियन मानसा जिला बठिडा के प्रधान जगसीर सिंह जीदा, भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के संगत ब्लाक के नेता बिदर सिंह फरीदकोट कोटली ने बताया कि किसानों सरकार लाठी के बल पर दबाना चाहती है, जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी