किसानों को कीटनाशकों के इस्तेमाल के बारे में बताया

इफको एमसी का सातवां स्थापना दिवस गांव जलाल की सहकारी सभा के सहयोग से मनाया गया। इसमें सहायक रजिस्ट्रार रुपिदर सिंह फूल विशेष तौर पर हाजिर हुए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 03:31 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 03:31 PM (IST)
किसानों को कीटनाशकों के इस्तेमाल के बारे में बताया
किसानों को कीटनाशकों के इस्तेमाल के बारे में बताया

जागरण संवाददाता, बठिडा : इफको एमसी का सातवां स्थापना दिवस गांव जलाल की सहकारी सभा के सहयोग से मनाया गया। इसमें सहायक रजिस्ट्रार रुपिदर सिंह फूल विशेष तौर पर हाजिर हुए। उन्होंने कहा कि कीटनाशाकों का इस्तेमाल खेती माहिरों की सलाह से करना चाहिए। क्योंकि कीटनाशक उतना खतरनाक नहीं होता, बल्कि उसका गलत प्रयोग खतरनाक होता है। जबकि बलकरन सिंह ने धान की फसल को कीट व बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए इफको एमसी के उत्पादों के बारे में बताया। फील्ड अफसर नरिदर सागर ने इफको द्वारा तैयार की तरल यूरिया से किसानों को जागरूक किया। इसके अलावा फील्ड अफसर गौत्तम व मनजीत सिंह ने विचार पेश किए। इस मौके पर सचिव मनप्रीत जलाल, चमकौर सिंह, लख्विदर सिंह, गुरजीत सिंह, फरलेल सिंह, रुपिदर सिंह, राजविदर सिंह, परमिदर सिंह, गुलजार सिंह, कुलवंत सिंह, हरबंस सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी