किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने के लिए लगभग सात महीनों से भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लाक नथाना एक निजी माल के आगे लगाया धरना जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:30 PM (IST)
किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

संवाद सूत्र, नथाना : केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने के लिए लगभग सात महीनों से भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लाक नथाना एक निजी माल के आगे लगाया धरना जारी है। धरने के दौरान सुखदीप सिंह और जग्गा सिंह ने किसानी गीत पेश किए। अजमेर सिंह, हाकम सिंह ने कहा कि यदि अनाज मंडियों में बारदाने और गेहूं की लिफ्टिग की समस्या का हल न किया गया तो आने वाले दिनों में जिले के नेताओं से बातचीत करके कोई बड़ा एक्शन लिया जाएगा। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इस मौके गुरमेल सिंह नथाना सहित बड़ी संख्या में किसान हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी