पंजाब बंद के आह्वान पर किसानों ने किया प्रदर्शन

कृषि विधेयक के खिलाफ किए गए बंद के आह्वान पर तलवंडी साबो में विभिन्न संगठनों ने धरना-प्रदर्शन दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 05:20 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 10:25 PM (IST)
पंजाब बंद के आह्वान पर किसानों ने किया प्रदर्शन
पंजाब बंद के आह्वान पर किसानों ने किया प्रदर्शन

संस, तलवंडी साबो : कृषि विधेयक के खिलाफ किए गए बंद के आह्वान पर तलवंडी साबो में विभिन्न संगठनों ने धरना-प्रदर्शन दिया। यह प्रदर्शन थाना चौक जोकि रामा मंडी, मौड़ मंडी, बठिडा और दिल्ली को आपस में जोड़ता हैं, वहां पर लगाया गया। तलवंडी साबो के सीनियर नेता बलवीर सिंह सिद्धू के भतीजे रविप्रीत सिंह सिद्धू बड़ी संख्या में नौजवान नेताओं को साथ लेकर यूनियन के झंडे नीचे एकत्रित हुए। नेताओं ने कहा कि एक अक्टूबर से पंजाब में रेल को रोकने का कार्यक्रम रखा है। इस धरने में किसान नेता सरूप सिंह सिद्धू, भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर से योद्दा सिंह, भारतीय किसा यूनियन डकौंदा से राजविदर सिंह, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट से भोला राम, नंबरदार यूनियन, किसान मजदूर सभा, सफाई कर्मचारी यूनियन क अलावा योद्दा सिंह, महमा सिंह, जगदेव सिंह, गुरतिदर सिंह, गुरप्रीत मानशाहिया, रुपिदर सिद्धू, सुखपाल सिद्धू, गगनदीप सिंह, सोनू लहरी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी