किसानों का जत्था साइकिलों पर दिल्ली रवाना

नथाना से किसान साइकिलों पर दिल्ली रवाना हुए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 09:13 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 09:13 PM (IST)
किसानों का जत्था साइकिलों पर दिल्ली रवाना
किसानों का जत्था साइकिलों पर दिल्ली रवाना

संवाद सूत्र, नथाना: भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां नथाना के सदस्य किसान आंदोलन के तहत 26 जनवरी को होने वाले मार्च में शामिल होने के लिए साइकिलों पर दिल्ली रवाना हुए। इन्हें हरमीत सिंह हैप्पी ने रवाना किया। साइकिल यात्रा में बहादर सिंह, हाकम सिंह, जसविदर सिंह, बलतेज सिंह, कौर सिंह, हरप्रीत सिंह, करणवीर सिंह, गुरमीत सिंह, चमकौर सिंह, हरजीत सिंह, डीसी सिंह आदि शामिल हैं। 30 नौजवान किसानों का जत्था दिल्ली रवाना कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में मोर्चा लगाकर बैठे किसानों समर्थन में गांव ज्ञाना से नौजवान एकता मंच के बैनर तल 30 नौजवान किसानों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रालियों सहित दिल्ली रवाना हआ। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई। भाकियू उग्राहां ने निकाला ट्रैक्टर मार्च कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को दिल्ली में निकाली जाने वाली ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां की तरफ से ट्रैक्टर मार्च निकाला गया जो देर शाम दमदमा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। जिला नेता जगदेव सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर मार्च में ब्लाक प्रधान बिदर सिंह, कुलविदर सिंह, अंतर सिंह आदि हाजिर थे। सरदूलगढ़ से 25 सदस्यों का जत्था दिल्ली रवाना कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए सरदूलगढ़ से 25 सदस्यों का जत्था कुल हिद किसान सभा के नेता सतपाल चोपड़ी की अगुआई में दिल्ली रवाना हुआ। उनके साथ डेरा बाबा हकताला महंत केवल दास किसान आंदोलन के लिए लंगर की सेवा लेकर गए हैं। यहां गुरचरण सिंह, जस्सी रोड़की, सुरजीत, नायब सिंह, काला शर्मा, गंगा सिंह, गुरमुख सिंह, गुरप्रीत सिंह, नारायण सिंह, अवतार सिंह, मनप्रीत सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी