बठिडा के किसान की दिल्ली धरने में हुई मौत

दिल्ली के टिकरी बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में रविवार रात बठिडा जिले के एक किसान की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 10:17 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 10:17 PM (IST)
बठिडा के किसान की दिल्ली धरने में हुई मौत
बठिडा के किसान की दिल्ली धरने में हुई मौत

जागरण संवाददाता, बठिडा: दिल्ली के टिकरी बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में रविवार रात बठिडा जिले के एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव राय के खुर्द के लाभ सिंह के तौर पर हुई है। वह पिछले 20 दिन से दिल्ली में धरने पर बैठा था। रविवार को उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

किसान नेता कुलवंत शर्मा ने बताया कि लाभ सिंह के पास कोई जमीन नहीं थी। वह घर पर भी अकेला ही रहता था। वह शुरू से ही खेती कानूनों का विरोध कर रहा था और दिल्ली धरने में आता-जाता रहता था। मगर अब पिछले 20 दिन से वहीं पर था। किसान की मौत के बाद उसका शव बठिडा लाया जा रहा है। गांव गहरी देवी नगर में सियासी नेताओं का बायकाट भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ने समूह गांव वासियों तथा क्लब के सदस्यों की मौजूदगी में प्रस्ताव डालकर गांव गहरी देवी नगर में किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता के आने पर उसका पूर्ण बायकाट करने का ऐलान किया है।

उन्होंने गांव के मुख्य चौकों तथा बस अड्डों पर फ्लेक्स भी लगा दिए हैं। जिस पर लिखा गया है कि जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं किए जाते तब तक किसी भी नेता का उनके गांव में आना मना है। यूनियन के ब्लाक नेता जसवीर सिंह ने कहा कि अगर किसी सियासी पार्टी के नेता ने उनके गांव में आने की कोशिश की तो उसका समूह ग्रामीणों की तरफ से कड़ा विरोध किया जाएगा। इस दौरान अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए भी वह खुद ही जिम्मेदार होगा। इस मौके प्रधान जगसीर सिंह जग्गा, प्रेस सचिव बूटा सिंह भुल्लर, मनजीत सिंह जीतू, गुरदीप सिंह गोरा, वरिष्ठ उप प्रधान जैला सिंह रणजीत सिंह मिट्ठू आदि भी हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी