कर्ज से परेशान किसान ट्रेन के आगे कूदा, मौत

कर्ज से परेशान होकर बुधवार को ट्रेन के आगे कूद गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:57 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:57 PM (IST)
कर्ज से परेशान किसान ट्रेन के आगे कूदा, मौत
कर्ज से परेशान किसान ट्रेन के आगे कूदा, मौत

जासं, मानसा : भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के नेता इकबाल सिंह के छोटे भाई अवतार सिंह तारा (49) ने कर्ज से परेशान होकर बुधवार को ट्रेन के आगे कूद गया जिस कारण उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मामले में रेलवे पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।

जीआरपी के एएसआइ कुलवंत सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे जाखल से सद्दा सिंह को जा रहे एक इंजन के समक्ष मानसा रेलवे स्टेशन के पास अवतार सिंह पुत्र प्यारा ने छलांग लगा दी व जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

लिबरेशन नेता कामरेड राजविदर राणा, गुरजंट सिंह मानसा, महिदर सिंह भैणीबाघा, बलविदर सिंह ख्याला, पीकेयू के प्रदेश अध्यक्ष रुलदू सिंह ने बताया कि मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी के अलावा एक लड़का छोड़ गया है। उन्होंने पीड़ित परिवार से दुख सांझा करते कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार की गलत नीतियों कारण देश का किसान व नौजवान आत्महत्याएं करने के रास्ते पर चल रहा है । उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले मृतक अवतार सिंह के पिता प्यारा सिंह की मौत हो गई थी ओर घर का पूरा खर्च व कर्ज अवतार सिंह के सिर आ गया। वहीं, इसी कर्ज को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहे, इस किसान ने बस की ड्राइवरी छोड़ दी थी व खेती कर रहा था, जिसमें वह सफल नहीं हो पाया और उसके मौत को गले लगा लिया। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के साथ-साथ सरकारी नौकरी देने की मंाग की है।

chat bot
आपका साथी