सफाई सेवक यूनियन के प्रधान पद के लिए मैदान में छह उम्मीदवार

नगर निगम बठिडा सफाई सेवक यूनियन के प्रधान पद के चुनाव को लेकर सर्गमियां तेज हो गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:03 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:03 AM (IST)
सफाई सेवक यूनियन के प्रधान पद के लिए मैदान में छह उम्मीदवार
सफाई सेवक यूनियन के प्रधान पद के लिए मैदान में छह उम्मीदवार

जासं,बठिडा: नगर निगम बठिडा सफाई सेवक यूनियन के प्रधान पद के चुनाव को लेकर सर्गमियां तेज हो गई हैं। गांधी जयंती वाले दिन यानि दो अक्टूबर को होने वाले इस चुनाव में इस बार छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। इनमें पहले छह बार प्रधान रह चुके और यूनियन के मौजूदा प्रधान वीरभान सातवीं बार चुनाव मैदान में डटे हैं, जबकि पूर्व मेयर बलवंत राय नाथ का भांजा और पूर्व यूनियन प्रधान विनोद कुमार माली दूसरी बार प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा चार नए उम्मीदवार अशोक कुमार बिट्टू, बबली कुमार, विक्रम कुमार विक्की व सोनू कुमार पहली बार किस्मत आजमा रहे हैं। हर दो साल बाद होने वाले इन चुनावों में 668 सफाई कर्मचारी अपना वोट देकर नया प्रधान चयनित करेंगे।

चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने का काम सोमवार से शुरू हो गया है। पहले दिन मौजूदा प्रधान वीर भान ने अपने समर्थकों के साथ यूनियन के दफ्तर पहुंचकर चेयरमैन होला राम व सचिव जसपाल वाल्मीकि को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे सभी उम्मीदवारों ने डोर टू डोर अपना प्रचार शुरू कर दिया है। वहीं हर बार की तरह इस बार भी सभी उम्मीदवारों ने पुराने वायदों को फिर से दोहराया है। इसमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने व खाली पड़े पदों पर नई भर्ती करवाने का चुनावी एजेंडा हर उम्मीदवार का है। वही सफाई सेवकों के हितों की रक्षा करना, उन्हें वर्दी, भत्ते, आधुनिक उपकरण से लेस करने का वायदा भी कर्मचारियों को लुभाने के लिए किया जा रहा है। विधानसभा चुनावों के छह माह पहले हो रहे सफाई सेवक यूनियन के चुनाव काफी मायने रखते हैं। दलित व वाल्मीकि समुदाय में पैठ जमाने व उनका समर्थन हासिल करने के लिए हर राजनीतिक दल इन चुनावों में अप्रत्यक्ष तौर पर कूदता रहा है। इस बार कांग्रेस व अकाली समर्थित उम्मीदवों के साथ आप व भाजपा भी मैदान में उतरे उम्मीदवारों को समर्थन दे रही है। चुनाव प्रक्रिया की महत्वर्पूण तीथियां

नामांकन की अंतिम तिथि 23 सितंबर शाम 4.30 बजे तक

नामांकन वापसी 25 सितंबर सुबह 9.30 से शाम 4.30 बजे तक

चुनाव चिन्ह वितरण 26 सितंबर

मतदान दो अक्टूबर सुबह आठ से शाम चार बजे तक

परिणाम वोटिंग खत्म होने के एक घंटे के भीतर

इस बार गोरा लाल चुनावी मैदान से गायब

लंबे समय से वीरभान व पूर्व प्रधान गोरा लाल चुनाव लड़ते रहे हैं व दोनों के बीच ही प्रधानगी हर टर्म के बाद आती रही है, लेकिन इस बार गोरा लाल चुनाव मैदान में नहीं हैं। इससे पहले हुए चुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन लंबे समय के बाद छह उम्मीदवार किस्मत अजमा रहे हैं। यूनियन से जुड़े सफाई कर्मियों में इस चुनाव को लेकर काफी सक्रियता देखने को मिली है। वही चुनावी बिगुल बजते ही उम्मीदवारों ने घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करना शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी