बार एसोसिएशन चुनाव : सचिव पद को लेकर चार युवा प्रत्याशियों में टक्कर

जिला बार एसोसिएशन के शुक्रवार छह नवंबर को होने जा रहे चुनाव में महज आज दो दिन बीच में रह गए हैं। बार एसोसिएशन के चुनाव मैदान में उतरे ही सभी प्रत्याशियों ने अपनी अपनी फतेह हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा हुआ है।

By Edited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 11:29 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 09:21 AM (IST)
बार एसोसिएशन चुनाव : सचिव पद को लेकर चार युवा प्रत्याशियों में टक्कर
सचिव पद के लिए प्रत्याशी एडवोकेट हनीश बांसल।

बठिंडा, जेएनएन। जिला बार एसोसिएशन के शुक्रवार छह नवंबर को होने जा रहे चुनाव में महज आज दो दिन बीच में रह गए हैं। बार एसोसिएशन के चुनाव मैदान में उतरे ही सभी प्रत्याशियों ने अपनी अपनी फतेह हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा हुआ है। केवल दो दिन बाकी रह जाने से चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। इंटरनेट मीडिया के अलावा प्रत्याशी वकीलों के चैंबरों में जा रहे हैं उनसे समर्थन मांग रहे हैं। एसोसिएशन के पांच पदों के लिए हो रहे चुनाव में सचिव का एक मात्र ऐसा पद है, जिस पर सबसे ज्यादा प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि प्रधान पद के लिए तीन तो तो अन्य तीन पदों पर दो-दो प्रत्याशी ही मैदान में हैं।

सचिव पद के लिए जो प्रत्याशी मैदान में हैं उनमें एडवोकेट शमिंदर सिंह संधू, एडवोकेट हनीश बांसल, एडवोकेट जसविंदर सिंह तुंगवाली तथा एडवोकेट राजिंदर सिंह सुखलद्धी शामिल हैं। चारों प्रत्याशी जहां वकीलों के सरकारी दफ्तरों में मान सम्मान को लेकर मैदान में वहीं, ज्यूडिशियल कांप्लेक्स की समस्याएं भी उनके मुद्दे में शामिल हैं। एडवोकेट जसविंदर सिंह तुंगवाली कहते है कि वह वकीलों की भलाई के लिए फंड का प्रबंध करेंगे। उनकी दफ्तरों में मान सम्मान की बहाली की लिए कदम उठाएंगे। ताकि किसी वकील को सरकारी दफ्तरों में काम के लिए लाइनों में खड़ा न होना पड़े। मल्टीपार्किंग की व्यवस्था करेंगे। पुलिस चौकी और मालखाना तब्दील करवाएंगे। एडवोकेट राजिंदर सहिं सुखलद्धी कहते हैं कि वकीलों का बीमा करवाने का प्रयास करेंगे। बार से उनकी मदद के लिए फंड जुटाने का प्रबंध करेंगे। वकीलों का मान-सम्मान बहाल करेंगे। कांप्लैक्स में सफाई के पुख्ता प्रबंध करेंगे। इसके अलावा ज्यूडिशियल कांप्लैक्स को सही तरीके से सैनीटाइज की व्यवस्था करेंगे। एडवोकेट शमिंदर सिंह संधू कहते हैं कि वह अकाउंट में पारदर्षिता लाएंगे।

लाइब्रेरी को अपग्रेड करवाएंगे। चैंबरों के वाशरूम में सफाई के व्यवस्था के लिए कदम उठाएंगे। इसके अलावा कांप्लैक्स में प्लास्टिक और डिस्पोजेबल कप व गलासों को बंद कराएंगे। इनकी वजह से कांप्लैक्स में बहुत ज्यादा गंदगी फैलती है। एडवोकेट हनीश बांसल भी वकीलों के मान सम्मान की बात कहते हैं। वह कहते हैं कि वकीलों के मान सम्मान को ऊंचाइयों पर लेकर जाया जाएगा। पांच साल से कम प्रैक्टिस वाले वकीलों की भलाई के लिए फंड की व्यवस्था करेंगे। शौचालयों में सफाई की उचित व्यवस्था करवाएंगे। बी ब्लाक की त्रुटियां दूर करवाएंगे।

chat bot
आपका साथी