बच्चों को पर्यावरण से जोड़ेगा शिक्षा विभाग

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को पर्यावरण बचाने और उसके प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग ने एक अनोखी पहल शुरू की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 03:41 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 03:41 AM (IST)
बच्चों को पर्यावरण से जोड़ेगा शिक्षा विभाग
बच्चों को पर्यावरण से जोड़ेगा शिक्षा विभाग

संस, बठिडा : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को पर्यावरण बचाने और उसके प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग ने एक अनोखी पहल शुरू की है। इसके तहत पर्यावरण को बचाने के लिए आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम के तहत सभी सरकारी स्कूलों में गतिविधियां करवाई जाएंगी, ताकि इससे विद्यार्थियों को पर्यावरण संबंधी जागरूक किया जा सके। इनमें भाषण, क्विज, स्लोगन राइटिग, ड्राइंग और पोस्टर मेकिग कंपीटिशन आयोजित होंगे। स्कूल में पौधरोपण गतिविधियां भी करवाई जाएंगी। साथ ही विद्यार्थियों को प्रकृति खोज आनलाइन मुकाबले में भी हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि पर्यावरण बचाने के लिए विद्यार्थी भी जागरूक हों सकें। वहीं हर स्कूल को ईको क्लब की गतिविधि के लिए पांच हजार रुपये भेजे जाएंगे। ताकि इस प्रोग्राम को सही ढंग से लागू किया जा सके। इसके तहत स्कूलों में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में विद्यार्थियों को सिखाया जाएगा। बच्चों को बायोडिग्रेडेबल और नान-डिग्रेडेबल चीजों के बारे में सिखाया जाएगा। साथ ही चार आर (रिड्यूस, रियूज, रिसाइकिल और रिकवर) के बारे में सिखाया जाएगा। स्कूलों में ब्लू और ग्रीन दो डस्टबिन लगाए जाएंगे। एक में सूखा और दूसरे में गीला कूड़ा अलग-अलग करने के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी जाएगी। सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में होगी गतिविधियां

कार्यक्रम के लिए जिले के करीब 60 स्कूलों का चुना गया है। इन स्कूलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को शामिल किया गया है। हर विद्यार्थी को इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाएगी। समय समय पर विद्यार्थियों को अलग अलग कूड़े को डस्टबिन की जानकारी दी जाएगी। हर ब्लाक से कम से कम एक स्कूल को शामिल करने की कोशिश की गई है। बड़े ब्लाक से 10-12 स्कूल भी लिए गए हैं। जन्मदिन पर पौधे लगाने के लिए किया प्रेरित

सरकारी स्कूलों में बच्चों को पर्यावरण से जोड़ने के लिए पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। बच्चे अपने जन्मदिन पर पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य कर सकते हैं। अध्यापक अपनी क्लास में समय पर पर्यावरण संबंधी बातचीत करेगा। बच्चों को पेड़ पौधों की संभाल, किस प्रकार पौधों में पानी देना है। किन चीजों का प्रयोग कर हमें रिसाइकिल कर सकते हैं। इस बारे में जानकारी देनी होगी।

chat bot
आपका साथी