अब गांवों की किसान महिलाएं ई-कार्ट रिक्शा पर करेंगी सब्जियों की सप्लाई

जिले के गांवों में सब्जियों का उत्पादन करने वाली महिलाएं अब सब्जियों की सप्लाई भी खुद करेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:30 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:30 AM (IST)
अब गांवों की किसान महिलाएं ई-कार्ट रिक्शा पर करेंगी सब्जियों की सप्लाई
अब गांवों की किसान महिलाएं ई-कार्ट रिक्शा पर करेंगी सब्जियों की सप्लाई

जागरण संवाददाता, बठिडा: जिले के गांवों में सब्जियों का उत्पादन करने वाली महिलाएं अब सब्जियों की सप्लाई भी खुद करेंगी। इसके लिए जिले की तीन महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत ई-कार्ट रिक्शा दिए गए हैं। एक रिक्शा की कीमत 1.80 लाख रुपये है। इसके लिए महिलाओं को 85 हजार रुपये आजीविका मिशन के तहत दिए गए हैं तो 15 हजार रुपये बागबानी विभाग की ओर से दिए गए हैं। इसके अलावा 80 हजार रुपये महिलाओं की ओर से गांवों में चलने वाले सेल्फ हेल्प ग्रुप से लिए गए हैं, जिनको भी किस्तों में लौटाना होगा।

इसके लिए महिलाओं को बाकायदा किराया भी दिया जाएगा। फिलहाल जिले के बठिडा ब्लाक की मनप्रीत कौर, भगता भाईका ब्लाक से स्वर्णजीत कौर व फूल ब्लाक से राजविदर कौर को ई-कार्ट रिक्शा दी गई है। उनको यह रिक्शा जिला परिषद की चेयरपर्सन मनजीत कौर व उप चेयरमैन गुरइकबाल सिंह चहल की अगुआई में दिए गए। इस दौरान जिला परिषद की चेयरपर्सन के पति तेजा सिंह दंदीवाल के अलावा स्टाइलनजीत सिंह हरीका व सुखविदर सिंह भी मौजूद थे। यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के अलावा उनकी आमदन में बढ़ोतरी करने के लिए किया गया है। ई-रिक्शा की खासियत

- एक बार पूरी चार्ज होने में सिर्फ सात यूनिट बिजली की खपत करती है।

- एक बार चार्ज होने के बाद 80 किलोमीटर चलती है।

- एक रिक्शा एक बार में चार क्विटल वजन लोड हो सकता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाया गया प्रोजेक्ट एडीसी डी परमवीर सिंह की ओर से तैयार किए गए प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया जा रहा है। इसकी एक खासियत यह है कि यह प्रोजेक्ट पूरे पंजाब में शुरू किया गया है, जिस पर तीन किसान महिलाओं की खेती करते हुए की फोटो लगाई गई है। यह तीनों महिलाएं संदीप कौर, बलजिदर कौर व गुरमेल कौर जिला बठिडा के फूल ब्लाक के गांव कालोके की हैं। इससे पहले जिले के 30 गांवों में महिलाओं की ओर से किचन गार्डनिग का भी काम किया जा रहा है, जिनके द्वारा कई प्रकार की सब्जियों को तैयार कर उनकी मार्केटिग की जाती है। अब यह तीन महिलाएं सब्जियों को बेचेंगी, जिसके साथ उनकी आमदन भी होगी।

chat bot
आपका साथी