कृषि विधेयक के खिलाफ दोधी यूनियन ने निकाला मार्च

कृषि विधेयक के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा पंजाब बंद की कॉल को व्यापार मंडल का पूरा समर्थन रहा ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 02:45 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 02:45 PM (IST)
कृषि विधेयक के खिलाफ दोधी यूनियन ने निकाला मार्च
कृषि विधेयक के खिलाफ दोधी यूनियन ने निकाला मार्च

संवाद सूत्र, रामामंडी : केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि विधेयक के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा पंजाब बंद की कॉल को व्यापार मंडल का पूरा समर्थन रहा । पंजाब बंद के दौरान शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे हैं। केंद्रीय कृषि विधेयक के खिलाफ दोधी यूनियन रामा तथा किसान यूनियन सिद्धपुर द्वारा संयुक्त रूप से रोष मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। रोष मार्च के अस्पताल बाजार पहुंचने पर दलित वेलफेयर संगठन पंजाब के उपाध्यक्ष रामकिशन कांगड़ा ने रोष मार्च का स्वागत किया। इस मौके पर दोधी यूनियन पंजाब के उपाध्यक्ष तथा जिला प्रधान जरनैल सिंह बंगी ने इन विधेयकों को किसानों के लिए काला कानून बताया। उन्होंने कहा कि इस अध्यादेश के लागू होने से किसान मजदूर और आढ़ती बेरोजगार हो जाएगा। मंडियों पर बड़े कारपोरेट घरानों का कब्जा हो जाएगा और सरकारी खरीद बंद होने से कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर दोधी गुरमेल सिंह हरजीत सिंह बन गई कर्म सिंह जगदेव सिंह यूनियन के सचिव सुरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्ण सिंह, काला सिंह कोटबख्तु , जगदेव सिंह मान , मुख्तयार सिंह, संजीव कुमार यादव मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी