डिप्लोमा इंजीनियरों ने निकाली रोष रैली

प्रदेश भर के डिप्लोमा इंजीनियरों ने शनिवार को शहर के टीवी टावर के नजदीक रोष रैली करने के उपरांत मिनी सचिवालय तक रोष मार्च किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 09:53 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 09:53 PM (IST)
डिप्लोमा इंजीनियरों ने निकाली रोष रैली
डिप्लोमा इंजीनियरों ने निकाली रोष रैली

जागरण संवाददाता, बठिडा: राज्य सरकार की ओर से लागू की गई छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट के विरोध में प्रदेश भर के डिप्लोमा इंजीनियरों ने शनिवार को शहर के टीवी टावर के नजदीक रोष रैली करने के उपरांत मिनी सचिवालय तक रोष मार्च किया। इस दौरान उन्होंने वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नायब तहसीलदार को मांग पत्र सौंपा।

काउंसिल आफ डिप्लोमा इंजीनियर पंजाब के चेयरमैन सुखविदर सिंह लवली, महासचिव दविदर सिंह सेखों, नरेंद्र कुमार ने कहा के छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट ने 2011 में लंबे संघर्ष के बाद हासिल की सुविधाओं को छीना जा रहा है। एसीपी स्कीम को खत्म कर दिया गया है। फील्ड में जाने के लिए मिलता 30 लीटर पेट्रोल छीन लिया गया है। जूनियर इंजीनियरों के बराबर आउटसोर्स में भर्ती करके बेरोजगारों से खिलवाड़ किया जा रहा है। इंजीनियर की जिम्मेदार पोस्ट का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने मांग की की पदोन्नति का कोटा 50 फीसद से बढ़ाकर 75 फीसद किया जाए। वेतन की कैलकुलेशन के लिए सेक्टर 2.25 की जगह 3.01 निश्चित किया जाए। मंडल इंजीनियरों को भी फील्ड में जाने के लिए व्हीकल दिया जाए या 160 लीटर पेट्रोल महीने में दिया जाए। इसके अलावा जेई व एई को 80 लीटर पेट्रोल प्रति महीना फील्ड में जाने के लिए दिया जाए।

इंजीनियर सतनाम सिंह धनोआ ने कहा कि सरकार के रवैये ने समूह इंजीनियरों में भारी रोष पैदा कर दिया है। कर्मजीत सिंह बीहला व प्रवेश कुमार ने कहा कि काउंसिल के प्लेटफार्म से 22 जून को समूह जिला हेडक्वार्टर पर धरने देकर मेमोरेंडम भेजे गए थे तथा एक जुलाई को पे कमीशन की कापियां फूंक रोष प्रदर्शन किया गया था। इसकी बदौलत पे कमीशन की अफसर कमेटी के साथ बीती पांच जुलाई को मीटिग तो हुई पर कोई नतीजा नहीं निकला। अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो राज्य भर के विभिन्न विभागों के इंजीनियर विकास कार्य रोकने के लिए मजबूर होंगे। यहां विवेक विशिष्ट, भूपेंद्र सोमल, रमेश जेटली, गुरदीप सिंह सोढ़ी, सुरेंद्र टांडा, रमेश कटारिया, अशोक गर्ग, नरेश कुमार, निर्मल सिंह भंगू, जगजीत सिंह, विनोद उप्पल, कुलजीत सिंह, सुखमिदर सिंह गिल, उपकार सिंह कोहली, करमजीत मान, सुखविदर सिंह, हरदीप सिंह, जगदीप सिंह सरां, मनप्रीत सिंह, कुलविदर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी