पैरोल खत्म होने के बाद भी नहीं लौटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

केंद्रीय जेल बठिंडा से पैरोल पर आया एक कैदी समय पूरा होने के बाद जेल नहीं गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Jul 2021 03:31 PM (IST) Updated:Sun, 04 Jul 2021 03:31 PM (IST)
पैरोल खत्म होने के बाद भी नहीं लौटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
पैरोल खत्म होने के बाद भी नहीं लौटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जासं, बठिडा : केंद्रीय जेल बठिंडा से पैरोल पर आया एक कैदी समय पूरा होने के बाद जेल नहीं गया। इसकी सूचना जेल प्रशासन द्वारा पुलिस प्रशासन व संबंधित थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपित कैदी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे दोबारा जेल भेज दिया। थाना दयालपुरा के एएसआइ रणधीर सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा उन्हें सूचना मिली थी कि गांव मलूका का रहने वाला काला सिंह नौ मई को केंद्रीय जेल बठिडा से पैरोल लेकर बाहर आया था, जिसका समय पूरा होने पर वह जेल नहीं पहुंचा। पुलिस ने आरोपित को बीते दिनों गांव मलूका से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी