माता, पिता व गुरु के प्रति समर्पण भाव रखें: डा. राजेंद्र मुनि

जैन सभा प्रवचन हाल राजेंद्र मुनि ने आदिनाथ भगवान की जीवन गाथा का वर्णन विवेचन करते हुए उनके चरण कमल को सर्वाधिक पवित्र बतलाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:43 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:43 PM (IST)
माता, पिता व गुरु के प्रति समर्पण भाव रखें: डा. राजेंद्र मुनि
माता, पिता व गुरु के प्रति समर्पण भाव रखें: डा. राजेंद्र मुनि

संस, बठिडा: जैन सभा प्रवचन हाल राजेंद्र मुनि ने आदिनाथ भगवान की जीवन गाथा का वर्णन विवेचन करते हुए उनके चरण कमल को सर्वाधिक पवित्र बतलाया।

उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में महापुरुषों के चरण को कमल की उपमा से उपमित किया गया है क्योंकि कमल पवित्र पदार्थ है, जो हमेशा जन्म के साथ ही सुगंध लेकर उत्पन्न होता है। उसकी धीमी-धीमी सुगंध सौरभ से संपूर्ण वायु मंडल शुभ पुद्गलों से प्रभावित हो उठता है। जनता उसके समीप पहुंचकर अपना तनाव समाप्त करती है। कमल पुष्प अंतिम समय होने के बाद भी वातावरण को सुवासित करता ही रहता है। मानव का जीवन भी सदगुणों के कारण सुगंधित रहना चाहिए, कितु मानव अपने तन और मन से वातावरण को और दूषित करता रहता है। प्रभु के चरण कमलवत सदैव सौरभता प्रदान करते रहते हैं। उनके चरण कमल के दर्शन स्पर्शन मात्र से ही त्याग वराग्य के भाव जागृत हो उठते हैं। आचार्य मानतुंग ने प्रभु चरणों की महिमा करते हुए अपना समर्पण किया है।

सभा में साहित्यकार सुरेंद्र मुनि ने भक्तामर जी के माध्यम से परमात्मा का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक बतलाया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता है कि उनके प्रति मनसा वाचा कर्मना समर्पण होना चाहिए। बूंद सागर में विलीन होते ही सागर का विराट रूप धारण कर लेती है। आत्मा भी समर्पित होते ही परमात्मा का विराट रूप धारण कर लेती है। देव, गुरु, धर्म, माता-पिता, संघ, समाज के प्रति विनय भी आवश्यक है। महामंत्री उमेश जैन द्वारा बंगलूर से आए हुए गुरु भक्तों का स्वागत किया गया व सामाजिक सूचनाएं प्रदान की गर्इं।

chat bot
आपका साथी