सीवरेज ओवरफ्लो होने के विरोध में प्रदर्शन

पानी ओवरफ्लो होने के विरोध में लोगों ने त्रिवेणी कंपनी के दफ्तर में पहुंच कर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:10 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:10 PM (IST)
सीवरेज ओवरफ्लो होने के विरोध में प्रदर्शन
सीवरेज ओवरफ्लो होने के विरोध में प्रदर्शन

जासं, बठिडा : जनता नगर की गली नंबर 9 व 10 में सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होने के विरोध में लोगों ने त्रिवेणी कंपनी के दफ्तर में पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान जब लोगों ने नारेबाजी शुरू की तो दफ्तर का स्टाफ यहां पर किसी की बात सुनने की बजाए कमरों को ताले लगाकर चला गया। यहां तक कि फोन पर जब लोगों ने बात की तो त्रिवेणी कंपनी के अधिकारियों ने समस्या के हल के लिए सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को जिम्मेवार बताया। मगर किसी ने उनकी समस्या का हल नहीं किया। इस कारण लोगों ने दफ्तर में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राम कुमार ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से यहां पर सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या का सामना कर रहे हैं। मगर अभी तक इसका किसी ने हल नहीं किया। इस संबंध में वह कई बार कंपनी के अलावा निगम अधिकारियों को भी बोल चुके हैं, जिनके द्वारा हर बार भरोसा दिया गया। इस कारण अब मजबूर होकर उनको प्रदर्शन करना पड़ा। वहीं उनके द्वारा चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में उनके एरिया से समस्या का हल नहीं हुआ तो प्रदर्शन करेंगे।

chat bot
आपका साथी