300 से ज्यादा गीत लिखने वाले दीपा घोलिया की डेंगू से मौत

गीतकार दीपा घोलिया का डेंगू के कारण सोमवार सुबह निधन हो गया लेकिन उनके द्वारा लिखे गीत उनको पंजाबियों के दिलों में हमेशा जिदा रखेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 03:53 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 03:53 AM (IST)
300 से ज्यादा गीत लिखने वाले दीपा घोलिया की डेंगू से मौत
300 से ज्यादा गीत लिखने वाले दीपा घोलिया की डेंगू से मौत

जागरण संवाददाता बठिडा: गीतकार दीपा घोलिया का डेंगू के कारण सोमवार सुबह निधन हो गया, लेकिन उनके द्वारा लिखे गीत उनको पंजाबियों के दिलों में हमेशा जिदा रखेंगे। दीपा घोलिया का पैृतक गांव मोगा जिले का गांव घोलिया कलां है, लेकिन बाद में वह बठिडा जिले के गांव भाईरूपा में आकर रहने लगे थे। उनके भाई बूटा भाईरूपा भी गीत लिखते हैं। दोनों भाइयों के गीत लंबे समय तक संगीत जगत में हिट रहे हैं। दोनों भाइयों ने खुद भी गीत गाए हैं, जिनमें 'जदों मर्जी परख लवीं, सज्जनां नाल खड़ांगे तेरे' काफी हिट रहा।

दीपा घोलिया के अब तक 300 से ज्यादा गीत रिकार्ड हो चुके हैं, जिन्हें पंजाब के नामचीन गायकों ने आवाज दी है। गीतकारी के साथ-साथ उन्होंने पेशकारी भी शुरू की थी। उनकी पेशकश में अमृता विर्क, धर्मप्रीत सहित दर्जन भर गायकों की एल्बम मार्केट में आ चुकी है। दीपा घोलिया के लिखे गीतों को गायक बलकार सिद्धू, मेजर राजस्थानी, धर्मप्रीत, गोरा चक्क वाला, कुलदीप रसीला, अमृता विर्क, करमजीत अनमोल, दविदर कोहेनूर, सुखविदर सुक्खी, दीप दविदर, मनजिदर कोमल, अजयवीर आदि गायकों ने गाया है। दीपा घोलिया के निधन पर पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका व जिला परिषद बठिडा के पूर्व चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका ने दुख व्यक्त किया। कहा कि उनके निधन से संगीत इंडस्ट्री को नुकसान हुआ है, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। दीपा घोलिया के हिट गीत दिल नाल खेडदी रही..

कदे नहियों भुल्ल सकदे..

आपां विछड़े जदों दे..

फ‌र्स्ट एंड लास्ट लव..

नाल खड़ांगे तेरे..

मैथों भुल्लिया नहीं जाना.

तेरे बिना रह नहीं सकदी..

विच्चों गल्ल दस दे..

पै ना जाण पुआड़े..

अधी हिस्सेदार बन गई..

chat bot
आपका साथी