महिलाओं का कर्ज माफ करें बैंक : समाओ

कर्ज वसूल करने तहत परेशान किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 11:18 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 11:18 PM (IST)
महिलाओं का कर्ज माफ करें बैंक : समाओ
महिलाओं का कर्ज माफ करें बैंक : समाओ

संसू, मानसा शहरी : अनुसूचित जाति की महिलाओं को निजी फाइनांस कंपनियों व बैंकों द्वारा दिए गए कर्ज वसूल करने तहत परेशान किया जा रहा है। इसके विरोध में मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब ने शहर में रोष मार्च निकाला। जत्थेबंदी के प्रदेश प्रधान कामरेड भगवंत सिंह समाओ ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना किसी तैयारी के देश में लॉकडाउन लगाया। इस कारण गरीब लोग दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि प्राइवेट कंपनियों व बैंको से अनुसूचित जाति महिलाओं द्वारा लिए गए कर्ज माफ किए जाएं। इस अवसर पर जिला प्रधान निक्का सिंह बहादरपुर, गुरसेवक मान, शहरी नेता विदर अलख, रोही खान, कृष्णा कौर, रानी कौर, महिदर कौर, शिदर कौर, कामरेड अमरीक सिंह समाओ, धर्म सिंह खुडाल, प्रदीप गुरु, जरनैल मानसा, कश्मीर सिंह, गुलाब सिंह व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी