व्यक्ति पर किया हमला, 28 लोगों पर मामला दर्ज

एक झगड़े में किसी व्यक्ति की मदद करने की रंजिश में 28 लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति से मारपीट कर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 03:27 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 03:27 PM (IST)
व्यक्ति पर किया हमला, 28 लोगों पर मामला दर्ज
व्यक्ति पर किया हमला, 28 लोगों पर मामला दर्ज

जासं, बठिडा : एक झगड़े में किसी व्यक्ति की मदद करने की रंजिश में 28 लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति से मारपीट कर घायल कर दिया। सिटी रामपुरा पुलिस के पास कृष्ण शर्मा निवासी मंडी रामपुरा ने शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपित पिदी सिंह का कुछ समय पहले उसके जानकार किसी व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था। इसमें कृष्ण शर्मा ने उसकी मदद की थी। इसी बात को लेकर पिदी, ठाकर, अमित वासी रामपुरा उसके साथ रंजिश रखने लगे। शनिवार को उक्त लोगों ने करीब 25 अन्य लोगों को साथ लेकर उसे रास्ते में रोक लिया व मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस के पास दोनों पक्षों ने राजीनामा होने की बात कही लेकिन बाद में दोनों में किसी तरह की सहमति नहीं बनने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

एक अन्य मामले में थाना कैनाल कालोनी पुलिस को शिकायत देकर प्रताप नगर निवासी सुरिदर कुमार ने बताया कि बीती छह मई को आरोपित दलवीर सिंह निवासी प्रताप नगर ने उसके साथ मारपीट की और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी